गाजियाबाद : क्लास-2 में पढ़ने वाली बच्ची से भाइयों ने किया गैंगरेप, मिली थी सुनसान जगह पर लहूलुहान हालत में पड़ी हुई
By: Ankur Wed, 23 Feb 2022 6:53:06
गाजियाबाद में भरोसे का क़त्ल करने वाली एक घटना सामने आई हैं जहां 11 साल की बच्ची से रिश्ते में लगने वाले दो भाइयों ने उसके साथ गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पक्की सराय में रहने वाली बच्ची के साथ हुई हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके विरुद्ध आईपीसी सेक्शन-376डी, 506 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया। एसओ ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। उसको प्राथमिक उपचार दिलाया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों लड़के बच्ची के ममेरे और चचेरे भाई हैं। शाम को खेलते समय गायब हुई बच्ची जब काफी देर तक नहीं मिली तो परिवार वाले खोजबीन शुरू किए। इस दौरान बच्ची एक सुनसान जगह पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। 21 फरवरी को वह घर के नजदीक खेल रही थी। इसी दौरान उसके रिश्ते में लगने वाले दो भाई वहां पर आए और बहला-फुसलाकर उसे साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों युवकों ने बच्ची से रेप किया। बच्ची के बयानों के आधार पर पुलिस ने 22 साल के उवैद और शान इलाही को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मुरादनगर में मोहल्ला सराय मंडी के रहने वाले हैं।
ये भी पढ़े :
# बिहार : शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण, लड़की की गुहार पर SP ने दिए जांच के आदेश
# छत्तीसगढ : वॉट्सऐप पर आया QR कोड स्कैन करते ही बैंक अकाउंट से कट गए एक लाख रुपए
# मध्यप्रदेश : बेटी पर बाप की दरिंदगी का रूह कंपा देने वाला मामला, हत्या फिर शव के साथ किया रेप
# Rajasthan Budget 2022 : जानें युवाओं और बेरोजगारों को क्या मिला इस बजट में
# Rajasthan Budget 2022 : पेश हुआ पहला कृषि बजट, कुल 78938 करोड़ का प्रावधान, जानें मुख्य घोषणाएं