न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुणे हादसा: एक्शन में आई महाराष्ट्र सरकार, डिप्टी सीएम फडणवीस ने लिया संज्ञान, बार सील, 3 आरोपी रिमाडं पर

पुलिस ने पहले तो नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिर उस होटल के मालिक और मैनेजरों को भी गिरफ्तार कर लिया, जहां नाबालिगों को कानून ताक पर रखकर शराब परोसी जा रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 May 2024 7:42:46

पुणे हादसा: एक्शन में आई महाराष्ट्र सरकार, डिप्टी सीएम फडणवीस ने लिया संज्ञान, बार सील, 3 आरोपी रिमाडं पर

पुणे। पुणे के पोर्शे कार हादसा मामले में फजीहत होने के बाद महाराष्ट्र पुलिस अब एक्शन मोड में है। सोशल मीडिया से लेकर मीडिया तक में सवाल उठाए जाने के बाद पुलिस ने पहले तो नाबालिग आरोपी के बिल्डर पिता को गिरफ्तार कर लिया। फिर उस होटल के मालिक और मैनेजरों को भी गिरफ्तार कर लिया, जहां नाबालिगों को कानून ताक पर रखकर शराब परोसी जा रही थी और इसी शराब के नशे में एक नाबालिग रईसजादे ने दो युवा इंजीनियरों की जान ले ली। अब पुणे के आबकारी विभाग ने भी बड़ी कारवाई की है।

आबकारी अधिकरियों ने उस कोजी बार को सील कर दिया है, जहां आरोपी लड़के ने शराब पी थी। उनका कहना है कि कलेक्टर के कहने पर बार सील किया गया है। पुलिस बल की मौजूदगी में आबकारी विभाग ने बार में रखी शराब की बोतलें भी जब्त कर ली हैं। बार पर आरोप है कि यहां आरोपी की उम्र की पुष्टि किए बिना शराब परोसी गई। वहीं पुणे पुलिस कोर्ट में कोजी बार के मालिक, मैनेजर और काउंटर मैनेजर को पेश किया और उनकी 5 दिन की रिमांड की मांग की। इस पर 4 दिन की कस्टडी कोर्ट ने मंजूर कर दी है। तीनों को 24 मई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है।

बार के सीसीटीवी फुटेज से ही यह बात सामने आई थी कि घटना से पहले आरोपी ने अपने दोस्तों संग बैठकर शराब पी थी। जबकि पुणे पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट में दावा किया था की उसने शराब नहीं पी थी, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को मामूली शर्तों पर जमानत दे दी थी। पुलिस ने मामले में आरोपी के पिता और बार मालिक व मैनेजरों को भी आरोपी बनाया है। वहीं अब जब मामले ने तूल पकड़ा तो महाराष्ट्र सरकार को भी हस्तक्षेप करना पड़ा है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने खुद इस मामले का संज्ञान लिया है और कार्रवाई की बात कही है। इसके साथ ही वह इस केस को लेकर पुलिस कमिश्नर से मिलने भी पहुंचे।

डिप्टी सीएम फड़णवीस ने कहा कि जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड द्वारा की गई कार्यवाही हमारे लिए चौंकाने वाली है। हम ऊपरी अदालत में हर चीज की समीक्षा करेंगे। हम पुनरीक्षण आदेश की उम्मीद कर रहे हैं, यदि यह काम नहीं करता है तो हम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। निर्भया केस की तरह जिस तरह आरोपी को बालिग बताया गया, हम तदनुसार आगे बढ़ेंगे।

पुणे पुलिस अब नाबालिग आरोपी पर भी बालिग की तरह केस चलाने की तैयारी कर रही है। पुलिस ने कोर्ट से नाबालिग के खिलाफ भी व्यस्क के रूप में केस चलाने की अनुमति मांगी है। पुलिस ने पहले कहा था कि रविवार को ही जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष एक आवेदन दायर किया था, जिसमें किशोर पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलाने और उसे निगरानी गृह में भेजने की अनुमति मांगी थी। चूंकि यह किशोर न्याय अधिनियम की धारा 2 के तहत परिभाषित एक जघन्य अपराध है, लेकिन याचिका खारिज कर दी गई। इस आदेश के खिलाफ ऊपरी अदालत में पुलिस अपील करने जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
बंगाल में बदलाव नहीं आया तो सनातन खतरे में पड़ जाएगा, मतदान के बीच शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान, उठाया हिंदू कार्ड
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
भारतीय रेलवे की कमाई रिपोर्ट में बड़ा उलटफेर, वंदे भारत-राजधानी-शताब्दी पीछे, इस ट्रेन ने मारी बाजी
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
खून से सनी उंगली, बायोमेट्रिक लॉक और दरिंदगी की हदें पार: IRS अफसर की बेटी से रेप-मर्डर केस में चौंकाने वाले खुलासे
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
बारामती उपचुनाव में बयानबाज़ी तेज, सुप्रिया सुले का बड़ा बयान—सुनेत्रा पवार को लेकर कही यह बात, शरद पवार मतदान से रहे दूर
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
क्या 800 करोड़ की ‘राका’ में घटेगा दीपिका पादुकोण का रोल? प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच मेकर्स ने बताई सच्चाई
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
6 हजार में कैब बुकिंग, चाबी की सटीक जानकारी और अंदर की सेटिंग से वाकिफ—IRS अफसर की बेटी के हत्यारे ने ऐसे तोड़ी हाई-लेवल मल्टी-लेयर सिक्योरिटी
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
बंगाल के हालात पर टीवी एक्ट्रेस का छलका दर्द, बोलीं- 'राज्य छोड़ना पलायन नहीं, युवाओं की मजबूरी है'
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ममूटी की हर कार का नंबर आखिर 369 ही क्यों होता है? करियर की शुरुआत से जुड़ी है इस पसंद की कहानी
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
ढिंचैक पूजा के 7 अजीबोगरीब गाने, जिनके आगे लोग पकड़ लेते हैं सिर, यूट्यूब पर एक सॉन्ग ने पार किए 53 मिलियन व्यूज
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल ₹25-28 प्रति लीटर तक महंगे होंगे? जानिए सरकार का क्या है कहना
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
ममता ने अगर ईमानदार सरकार चलाई होती तो… क्या राहुल गांधी के बयान से झलक रही है भाजपा की जीत की आहट?
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: लगातार 7वीं घरेलू हार के बाद बुरी तरह टूटे ऋषभ पंत, खुद और टीम दोनों पर निकाली भड़ास
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
IPL 2026: ‘वैभव सूर्यवंशी से भी आगे यह खिलाड़ी’, रविचंद्रन अश्विन के बयान से छिड़ी नई बहस
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास
जोफ्रा आर्चर ने चहल को पीछे छोड़ा, बने राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज, रचा नया इतिहास