Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

837 रुपये की बढ़ोतरी के साथ सोना पहुँचा 74,220 पर, अभी जारी रहेगी तेजी

मंगलवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 74,220 रुपए हो गया है। इससे पहले के कारोबारी सत्र 17 मई को सोना 73,383 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 3 दिन में सोने में 837 रुपये प्रति दस ग्राम पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 21 May 2024 7:42:18

837 रुपये की बढ़ोतरी के साथ सोना पहुँचा 74,220 पर, अभी जारी रहेगी तेजी

नई दिल्ली । सोने की कीमतों में हाल के दिनों में काफी तेजी देखने को मिली है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव बढ़कर 74,220 रुपए हो गया है। इससे पहले के कारोबारी सत्र 17 मई को सोना 73,383 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 3 दिन में सोने में 837 रुपये प्रति दस ग्राम पर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में ज्यादातर निवेशक यह जानना चाहते हैं कि आखिर सोने की कीमतों में तेजी कब तक रहेगी और यह कहां तक जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म एमके वेल्थ मैनेजमेंट की ओर से सोने की कीमतों को लेकर रिपोर्ट निकाली गई है।

इस रिपोर्ट में ब्रोकरेज फर्म ने कहा, "सोने की कीमतें उच्च स्तर पर तभी तक बनी रह सकती हैं, जब अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की जाए और दुनिया की बड़ी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर कमजोर हो।"

सोने ने अप्रैल में कुल 6.78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 12 महीने में (30 अप्रैल तक) सोना 19.42 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दे चुका है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि मध्य-पूर्व में हालात खराब होने से वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में 2,050 डॉलर प्रति औंस से बढ़ने शुरू हुए थे और अब 2,390 डॉलर तक पहुंच गए हैं। लेकिन, वैश्विक स्तर पर हालात सुधर गए हैं। ऐसे में सोना 2,370 डॉलर से लेकर 2,390 के डॉलर स्तर पर रह सकता है।
रिपोर्ट में सोने की गिरावट पर कहा गया कि केंद्रीय बैंकों की ओर से लगातार की जा रही खरीदारी और मजबूत रिटेल मांग के चलते सोने की कीमत ऊपरी स्तरों पर रह सकती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका