न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रणवीर के नाना ने 93 साल की उम्र में किया कमाल, संजू बाबा ने इसलिए छोड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’

सोमवार (20 मई) को मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 5वें चरण का मतदान हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 8:19:36

2 News : रणवीर के नाना ने 93 साल की उम्र में किया कमाल, संजू बाबा ने इसलिए छोड़ी ‘वेलकम टू द जंगल’

सोमवार (20 मई) को मुंबई में लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 5वें चरण का मतदान हुआ। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सितारों ने वोट डाला। सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो छाए हुए हैं। सेलेब्स ने लोगों से वोट डालने की भी अपील की। इस बीच अब एक फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसे दिग्गज एक्टर रणवीर सिंह ने पोस्ट की है। रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है। इसमें एक बूढ़ा शख्स नजर आ रहा है, जो पुलिस वाले के साथ पोज दे रहा है।

दरअसल ये बुजुर्ग व्यक्ति रणवीर के नाना हैं, जिन्होंने उम्र को दरकिनार कर पूरा जोश दिखाते हुए अपना वोट डाला। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर ने कैप्शन में लिखा, “93 साल की उम्र में, 93°F में उन्होंने वोट दिया क्योंकि वह एक वोटर हैं! मेरे रॉकस्टार नाना #veryVoteCounts।” इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

वे रणवीर के नाना की तारीफ करते नहीं थक रहे और उनसे प्रेरणा लेने की बात कह रहे हैं। बता दें कि रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी वोट डाला था। कपल का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रणवीर पत्नी की केयर करते नजर आ रहे थे। दीपिका का बेबी बंप भी नजर आ रहा था और उनकी चाल भी लोगों ने नोटिस की।

15 दिन की शूटिंग कर चुके थे संजय दत्त, इन कारणों से किया किनारा

दिग्गज एक्टर संजय दत्त इन दिनों कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम 3’ को लेकर चर्चाओं में हैं। हालांकि अब यह खबर मिल रही है कि ‘संजू बाबा’ ने 15 दिन की शूटिंग के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ बीच में ही छोड़ दी है। फिल्म के टीजर में संजय को देखा गया था, जिसमें अक्षय कुमार समेत कई स्टार्स नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि संजय को लग रहा है कि शूटिंग बिना किसी प्लानिंग के साथ की जा रही है।

इतना ही नहीं स्क्रिप्ट में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे उनकी बाकी फिल्मों का शूटिंग शेड्यूल खराब हो रहा है। इसलिए वो फिल्म से अलग हो गए हैं। हालांकि संजय 15 दिन की शूटिंग कर चुके हैं। अब इसका क्या किया जाएगा, इसको लेकर मेकर्स दो तरह से सोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि संजय ने पहले शेड्यूल में कुछ मजेदार हिस्से शूट किए थे। निर्माता इसका उपयोग करना चाहते हैं और संजय को अतिथि भूमिका निभाने का श्रेय देने के लिए तैयार हैं। अब निर्माता नए बदलावों के अनुसार स्क्रिप्ट का निर्माण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, सुनील शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, रवीना टंडन और लारा दत्ता जैसे कलाकार हैं। इसके डायरेक्टर अहमद खान हैं। फिल्म क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वेलकम' 2007 और इसका दूसरा भाग 'वेलकम बैक' 2015 में आया था। इनके डायरेक्टर अनीस बज्मी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका