न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पति के साथ वेकेशन का मजा ले रहीं रकुलप्रीत, इधर कश्मीर की वादियों में रोमांस करते दिखे आरती-दीपक

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इन दिनों अपने पति एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं। कपल फिलहाल फिजी में है। रकुलप्रीत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 21 May 2024 7:30:10

2 News : पति के साथ वेकेशन का मजा ले रहीं रकुलप्रीत, इधर कश्मीर की वादियों में रोमांस करते दिखे आरती-दीपक

एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह इन दिनों अपने पति एक्टर व फिल्ममेकर जैकी भगनानी के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं। कपल फिलहाल फिजी में है। रकुलप्रीत अपने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। रकुल ने अब अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो को जैकी ने क्लिक किया है। रकुल मल्टी कलर के स्विमसूट में दिख रही हैं।

रकुल ने लाल दिल और फनी इमोजी के साथ कैप्शन में लिखा, “जहां आसमान आत्मा से मिलता है। जब जैकी भगनानी सबसे बेहतरीन फोटोग्राफर बन जाते हैं।” रकुल की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। रकुल ने कोकोमो आइलैंड से अपनी हॉट तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। पहली तस्वीर में रकुल को लकड़ी के पुल पर बीच की पानी के बीच कैमरे के लिए पोज देते हुए देखा जा सकता है। रकुल ने एक नारियल पानी की तस्वीर भी साझा की है, जिस पर 'कोकोमो' लिखा हुआ है। आखिरी तस्वीर में रकुल चेयर पर बैठे फोटो क्लिक कराती नजर आ रही हैं। यूजर्स तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर बढ़िया-बढ़िया रिएक्शन दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि रकुल और जैकी ने इस साल की शुरुआत में गोवा में शादी की थी। शादी का जश्न परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों की मौजूदगी में हुआ। रकुल और जैकी ने अप्रैल में इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरा और हमेशा के लिए 21-02-2024. यह वह पोस्ट है जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं।” रकुल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार कमल हासन की 'इंडियन 2' में दिखाई देंगी। यह 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आएगी।

गोविंदा की भांजी आरती सिंह की 25 अप्रैल को हुई थी शादी

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी कर ली। शादी के बाद आरती पहली बार पति के साथ कहीं घूमने के लिए निकल गई हैं। आरती ने कश्मीर से वेकेशन का वीडियो शेयर किया है। कश्मीर की हसीन वादियों में ये कपल रोमांस करता नजर आ रहा है। आरती ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। आरती कभी दीपक का हाथ थामे नजर आईं, तो कभी उन्हें बाहों में भरते देखा गया।

ठंड की वजह से आरती और दीपक खूब सारे ऊनी कपड़े पहने हैं। आरती ने लिखा, “हम लोगों का पहला हॉलीडे। बहुत ही खूबसूरत और मैं एक बच्चे की तरह बहुत ज्यादा खुश हूं। कश्मीर बहुत सुंदर है और ये और ज्यादा खूबसूरत हो गया है क्योंकि तुम साथ में हो।” बता दें आरती शादी के बाद से लगातार विभिन्न रस्मों की फोटो शेयर कर रही हैं। वह फैंस को कभी मेहंदी तो कभी संगीत सेरेमनी की झलक दिखाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष