Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग मॉडल से होटल में रेप, सुबह होश आने पर चला युवती को पता

17 साल की नाबालिग मॉडल के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। घटना डेट होटल की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी बुधवार सुबह होटल पहुंचे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 05 Jan 2022 3:19:22

जयपुर : कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग मॉडल से होटल में रेप, सुबह होश आने पर चला युवती को पता

राजस्थान की राजधानी जयपुर क्राइम का अड्डा बनती जा रही हैं जहां आए दिन दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। इसका एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां 17 साल की नाबालिग मॉडल के साथ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। घटना डेट होटल की है। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारी बुधवार सुबह होटल पहुंचे। यहां जिस रूम में रेप हुआ उस कमरे को सील कर दिया। CI ने बताया कि एफएसएल द्वारा जांच करवाई जाएगी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी भी खंगाले हैं। इसमें नाबालिग के साथ युवक भी दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि जयपुर में बड़ी संख्या में ऐसे डिस्को है, जहां नाबालिग बच्चों को एंट्री दी जाती है।
CI राधा रमण गुप्ता ने बताया कि नाबालिग मॉडलिंग करती है। पीड़िता ने बताया कि 31 दिसंबर को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए होटल के जी क्लब डिस्को में न्यू ईयर की पार्टी मनाने गई थी। इसी दौरान उसकी फ्रेंड का जानकार गुजरात निवासी ध्रुव प्रजापत (30) भी उनके साथ पार्टी में शामिल हो गया। ध्रुव ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया और होटल के कमरे में ले गया। जहां उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। पीड़िता ने बताया कि जब उसे सुबह होश आया तो पता चला कि उसके साथ गलत काम हुआ है। उसने होटल में हंगामा किया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही।
मामले की जानकारी होटल मालिक अक्षय गुरनानी को मिली तो उसने होटल मैनेजर दीपक शर्मा और सिक्योरिटी मैनेजर राजेंद्र शेखावत के साथ मिलकर सबूत मिटाने को कहा। होटल की बदनामी से बचने के लिए तीनों ने मिलकर पीड़िता को रुपए तक का ऑफर भी कर दिया। इसके बाद भी पीड़िता नहीं मानी तो उसे धमकाया कि उसे जो करना है कर ले, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। तीन दिन से परेशान पीड़िता ने अपने दोस्तों को इस बारे में बताया तो उन्होंने भी मामला दर्ज करने को कहा। इस पर मंगलवार रात पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका