Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री गहलोत के सलाहकार रामकेश ने सचिन पायलट पर बोला जमकर जुबानी हमला, लगाए हाईकमान को गुमराह करने के आरोप!

सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार बनाए गए रामकेश मीणा ने सचिन पायलट पर जमकर जुबानी हमला बोला हैं जिससे साफ हो गया है कि कांग्रेस में आपसी खींचतान कम नहीं होगी। गहलोत पायलट कैंप के बीच दिखावे के तौर पर एक बार सुलह भले लग रही हो लेकिन हकीकत अलग है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 23 Nov 2021 10:25:50

मुख्यमंत्री गहलोत के सलाहकार रामकेश ने सचिन पायलट पर बोला जमकर जुबानी हमला, लगाए हाईकमान को गुमराह करने के आरोप!

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान से सभी वाकिफ हैं जो कि मंत्रिमंडल विस्तार के बाद थमती नजर आ रही थी। लेकिन इस बीच है। सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार बनाए गए रामकेश मीणा ने सचिन पायलट पर जमकर जुबानी हमला बोला हैं जिससे साफ हो गया है कि कांग्रेस में आपसी खींचतान कम नहीं होगी। गहलोत पायलट कैंप के बीच दिखावे के तौर पर एक बार सुलह भले लग रही हो लेकिन हकीकत अलग है। सीएम के सलाहकार के बयान के मायने होते हैं, ऐसे में दोनों खेमों के बीच आगे भी टकराव जारी रहने की संभावना है।
रामकेश मीणा ने कहा-सचिन पायलट ने निर्दलियों और बसपा से कांग्रेस में आए विधायकों को मंत्री नहीं बनने दिया। जिन्होंने संकट के समय सरकार का साथ दिया उनके खिलाफ पायलट ने हाईकमान के सामने माहौल बनाया। सीएम का संकट के समय जिसने भी साथ दिया उन्हें समय आने पर वे भूमिका जरूर देते हैं। पायलट ने बार-बार हाईकमान के पास जाकर निर्दलियों और बसपा से कांग्रेस में आने वालों को मंत्री बनाने का विरोध किया। रामकेश ने कहा- सचिन पायलट ने हाईकमान को गुमराह किया। बार-बार हाईकमान के पास जाकर कहा कि कांग्रेस का बहुमत है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं को तवज्जो मिलना चाहिए, ये बातें करके हाईकमान को गुमराह किया। हकीकत तो यह है कि निर्दलीय विधायक सरकार के साथ नहीं होते तो सरकार नहीं बचती। रामकेश ने कहा- बसपा से आने वाले साथियों और निर्दलियों ने कोई अपराध नहीं किया। ये यब विधायक मूल रूप से कांग्रेस बैकग्राउंड के ही थे, लेकिन इनके टिकट काट दिए। पायलट ने मेरा भी टिकट काट दिया। मेरा टिकट कटवाने के लिए पायलट जो कर सकते थे वह किया। बंदर बांट की फेहरिस्त लंबी है। पायलट की वजह से निर्दलीय जीतकर आने वालों का टिकट कटा। पायलट ने जिनका भी टिकट काटा वे जनाधार वाले लोग थे। जनाधार वाले नेताओं का टिकट नहीं नहीं काटते, पूरी कमान पायलट के हाथ नहीं होती तो कांग्रेस की 150 से ज्यादा सीटें आतीं। निर्दलियों ने तन मन धन लगाकर 34 दिन सरकार का साथ दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका