न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थानी जनता की चाह दोबारा CM बनें अशोक गहलोत: सर्वे

सर्वे के मुताबिक प्रदेश में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं लेकिन सीएम फेस के सर्वे इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि सबसे ज्यादा लोग अशोक गहलोत को दोबारा सीएम देखना चाहते हैं। हालांकि भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 10:26:13

मुख्यमंत्री के रूप में राजस्थानी जनता की चाह दोबारा CM बनें अशोक गहलोत: सर्वे

जयपुर। हमेशा की तरह इस वर्ष भी राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव में दो ही पार्टियों के मध्य मुकाबला है। यह हैं कांग्रेस और भाजपा। पारम्परिक नीति रही है कि राजस्थान में हर पाँच साल में सरकार बदल जाती है। ऐसे में इस बार होने वाले चुनावों को लेकर भी यही बात आम जनता के साथ-साथ राजनीति के धुरंधरों को सता रही है कि क्या इस बार राजस्थान अपनी यह परम्परा निभा पाएगा या नहीं। ऐसे में सभी दलों ने एड़ी-चोटी का दम लगा दिया है। एक तरफ कांग्रेस दावा कर रही है कि उसकी सत्ता में वापसी होगी तो वहीं भाजपा को यकीन है कि इस बार राज्य में कमल खिलेगा। इसी बीच लोगों से पूछा गया कि राजस्थान में किसे मुख्यमंत्री बनना चाहिए या जनता की सीएम फेस को लेकर क्या राय है? एबीपी ने सी-वोटर के साथ राजस्थान में कराए गए ओपिनियन पोल में जब लोगों से यह सवाल पूछा तो जो आंकड़े निकलकर आए वह काफी चौंका देने वाले हैं।

दरअसल, सर्वे के मुताबिक प्रदेश में भाजपा को ज्यादा सीटें मिलने वाली हैं लेकिन सीएम फेस के सर्वे इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि सबसे ज्यादा लोग अशोक गहलोत को दोबारा सीएम देखना चाहते हैं। हालांकि भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं।

एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, राजस्थान की जनता बतौर मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत को ही देखना चाहती है। 34 फीसदी लोगों ने उन्हें सीएम फेस की पहली पसंद बताया है। जबकि 22 प्रतिशत लोगों ने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद की पसंद बताया है। इसके अलावा सचिन पायलट को 18 फीसदी लोगों ने सीएम पद की पसंद बताया है। इसके अलावा 10 प्रतिशत लोगों ने जोधपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को बतौर मुख्यमंत्री अपनी पसंद बताया है। वहीं 7 फीसदी लोगों ने राज्यवर्धन राठौड़ को सीएम फेस की पसंद बताया है।

गौरतलब है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों में काफी समय से विवाद चल रहा है। इस सर्वे रिपोर्ट में जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को 34 लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। वहीं 18 लोग पायलट का नाम ले रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर हाईकमान ने दोनों नेताओं को एक विशेष समझौते के तहत मना लिया है। इसके कारण दोनों एक दूसरे पर जुबानी हमले नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी यही माना जा रहा है कि कांग्रेस में जब भी मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर सवाल खड़ा होगा तब यह विवाद एक बार फिर उभर कर सामने आ सकता है।

वहीं, भाजपा में मुख्यमंत्री चेहरे के दावेदार की बात की जाए तो, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद दीया कुमारी, अर्जुन राम मेघवाल, CP जोशी समेत कई नेता इस दौड़ में शामिल हैं। दूसरी ओर वसुंधरा राजे के समर्थक लगातार उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग पर अड़े हुए हैं। गौरतलब है कि राजस्थान में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने राजस्थान में वोटिंग की डेट 25 नवंबर तय की है। जबकि 3 दिसंबर को नतीजे आने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट