Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan Weather Updates: माउंट आबू -6, सीकर -1.5, चूरू -1.5, फतेहपुर -1.8 और जोबनेर -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी रोजाना नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश में पांच शहरों सीकर, चूरू, फतेहपुर, माउंट आबू, जोबनेर (जयपुर) में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। इन शहरों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फ जमने की स्थिति रही। 

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 11:22:00

Rajasthan Weather  Updates: माउंट आबू -6, सीकर  -1.5, चूरू -1.5, फतेहपुर -1.8 और जोबनेर -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी रोजाना नया रिकॉर्ड बना रही है। प्रदेश में पांच शहरों सीकर, चूरू, फतेहपुर, माउंट आबू, जोबनेर (जयपुर) में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। इन शहरों में लगातार तीसरे दिन भी बर्फ जमने की स्थिति रही। राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू रहा, यहां पारा -6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। यह हिमाचल प्रदेश के शिमला(-4) और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर(-4) से भी ज्यादा ठंडा रहा है। कोटा में बीती रात जनवरी की सबसे सर्द रात रही। कोटा में कल न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो पिछले 2 साल में कोटा की जनवरी माह में सबसे सर्द भरी रात रही। कोटा में इससे पहले 11 जनवरी 2020 को 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इसी तरह रात का तापमान सीकर में -1.5, चूरू में -1.5, फतेहपुर में -1.8 और जोबनेर में -1.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। राजधानी में कल रात का तापमान 4.6 डिग्री रहा था, यह आज और गिरकर 3.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि 7 जनवरी से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी।
प्रदेश में आज मौसम की स्थिति देखें तो गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत कई शहरों में लगातार तीसरे दिन भी घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और सर्द हवाओं के कारण इन शहरों में दिन में भी गलन भरी सर्दी से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं।

बुधवार को राजस्थान के 20 शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ। इसके कारण इन शहरों में दिन भर कोल्ड-वेव की स्थिति बनी रही।

मौसम केंद्र जयपुर ने आज भी 5 शहरों में दिन में तेज सर्दी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसमें झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं। जबकि नागौर, बीकानेर, टोंक, सवाई माधोपुर, करौली, जयपुर, धौलपुर, दौसा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, भरतपुर, अलवर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका