न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत, हफ्ते में 4 दिन सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगे बाजार

राजस्थान में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ो में अब कमी आ रही है ऐसे में राज्य में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 31 May 2021 10:36:19

राजस्थान में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत, हफ्ते में 4 दिन सुबह 6 से 11 बजे तक खुलेंगे बाजार

राजस्थान में कोरोना के नए मरीजों के आंकड़ो में अब कमी आ रही है ऐसे में राज्य में 2 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है। राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। जिलों के अंदर निजी वाहनों से सप्ताह में 4 दिन सुबह 5 बजे से दिन में 12 बजे तक आ जा सकेंगे। 8 जून से एक जिले से दूसरे जिले में पांच दिन आने जाने की अनुमति होगी। शुक्रवार दोपहर 12 बजे से मंगलवार सुबह 5 बजे तक जन अनुशासन वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है वहां सभी बाजार नहीं खुलेंगे।

कल से 25% कर्मचारियों के साथ सभी सरकारी ऑफिस सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 4 बजे तक खुलेंगे इसके बाद 7 जून से सभी सरकारी कार्यालयों में 50 फ़ीसदी कर्मचारियों की अनुपस्थिति रहेगी। जिले के अंदर अपने निजी वाहनों से आवागमन मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 5:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक की अनुमति होगी। व्यवसायिक गतिविधियों को सीमित छूट दी गई है। राज्य में 10 जून के बाद रोडवेज/निजी बसों का संचालन होगा, इसके लिए प्रथक से आदेश जारी किए जाएंगे।

- राष्ट्रीय एवं राज्य मार्ग पर संचालित ढाबों की अनुमति होगी।
- वाहन रिपेयर की दुकानों की भी अनुमति होगी।
- इंदिरा रसोई में भोजन बनाने एवं वितरण की रात्रि 10:00 बजे तक की अनुमति होगी।
- मंगलवार से शुक्रवार तक सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ एवं किराने की दुकान खोलने की अनुमति होगी।- शादी समाराेहों पर पाबंदी जारी रहेगी। स्कूल काॅलेज बंद रहेंगे।
- खुले बाजारों का ही सप्ताह में 3 दिन खोलने की अनुमति है, मॉल्स, शॉपिंग कॉम्पलेक्स फिलहाल बंद रहेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश के बाद गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है। विभिन्न गतिविधियों के लिए छूट उन्हीं स्थानों पर दी जा सकेगी, जहां पॉजिटिविटी दर 10% से कम होगी या ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटीलेटर बेड का उपयोग 60% से कम होगा।
- प्रोसेड फूड/ मिठाई व मिष्ठान/ बेकरी/रेस्टोरेंट द्वारा होम डिलीवरी की सुविधा रात्रि 10:00 बजे तक रहेगी। रेस्टोरेंट इत्यादि द्वारा टेक अवे सुविधा मंगलवार से शुक्रवार प्रातः 6:00 बजे से प्रातः 11:00 बजे तक रहेगी।

तीन श्रेणियों में बांटा
पॉजिटिव केस के अनुरूप ग्राम पंचायत, जिले को तीन श्रेणियों में ग्रीन, येलो और रेड में बांटा गया है। जिन ग्राम पंचायतों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं वह ग्रीन श्रेणी में हैं। 5 और इससे कम एक्टिव केस होने पर येलो श्रेणी और 5 से अधिक एक्टिव केस होने पर रेड श्रेणी में रखा जाएगा। एक लाख जनसंख्या पर एक भी एक्टिव केस नहीं होने वाले जिले को ग्रीन श्रेणी में रखा जाएगा। एक लाख जनसंख्या पर 100 एक्टिव केस तक येलो और 100 से अधिक एक्टिव केस होने पर रेड श्रेणी में रखा जाएगा।
शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे से मंगलवार सुबह 5:00 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। एक्टिव केस की संख्या 10,000 आने तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। अन्य दिनों में 12:00 बजे से अगले दिन सुबह 5:00 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल