न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक में तीन कांस्टेबल और एक महिला SOG की पकड़ में

वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी ने उदयपुर के तीन कांस्टेबल और एक महिला को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 12:55:36

राजस्थान: वनरक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक में तीन कांस्टेबल और एक महिला SOG की पकड़ में

जयपुर। वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एसओजी ने उदयपुर के तीन कांस्टेबल और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इन पुलिसकर्मियों ने लीक पेपर अभ्यर्थियों को पढ़वाने और उसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने में मदद की थी।
अभ्यर्थियों को इकठ्ठा करने में भी पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई थी। इनकी भूमिका सामने आने के बाद एसओजी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में कांस्टेबल भींयाराम, कांस्टेबल देवाराम और कांस्टेबल कमलेश कुमार के साथ ही उदयपुर निवासी शारदा को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछताछ जारी है।

डबोक थाने और पुलिस लाइन में है पोस्टिंग

उन्होंने बताया भींयाराम बाड़मेर के अरटवाव का निवासी है और उदयपुर के डबोक थाने में तैनात है। देवाराम जालौर के करड़ा का निवासी है और उदयपुर पुलिस लाइन में तैनात है। जबकि कमलेश जालौर के मीरपुर का रहने वाला है और उदयपुर पुलिस लाइन में तैनात है। बता दें कि वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले को लेकर बांसवाड़ा के राजतलाब थाने में इस साल मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आया कि उदयपुर पुलिस लाइन के पास स्थित पेपर लीक गिरोह के बदमाश सांवलराम के किराए के घर पर अभ्यर्थियों को इकठ्ठा कर उन्हें वनरक्षक भर्ती परीक्षा का लीक पेपर पढ़वाया गया था।

पुलिस लाइन के पीछे कॉलोनी में पढ़ाया पेपर

प्रारंभिक तौर पर पूछताछ में सामने आया है कि कंवरराम उदयपुर में पुलिस लाइन के पीछे कॉलोनी में सांवलराम के मकान में किराए पर रहता था। जहां लीक पेपर अभ्यर्थियों को पढ़ाया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। इस पूरे प्रकरण में डबोक थाने के कांस्टेबल भींयाराम और उदयपुर पुलिस लाइन के कांस्टेबल देवाराम और कमलेश की भूमिका सामने आने के बाद बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जबकि उदयपुर की महिला शारदा को भी एसओजी ने इस मामले में गिरफ्तार किया है।

पेपर पढ़ाकर परीक्षा केंद्रों पर छोड़ा

पुलिस लाइन के पीछे किराए के कमरे में लीक पेपर पढ़ाने के बाद अभ्यर्थियों को उदयपुर में उनके परीक्षा केंद्रों पर छोड़ा गया। इस मामले में मुख्य आरोपी सहित तीन अन्य आरोपियों को एसओजी पहले गिरफ्तार कर चुकी है। अब कांस्टेबल भींयाराम, देवाराम और कमलेश व उदयपुर निवासी महिला शारदा को गिरफ्तार किया गया है। अब एसओजी गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। इस दौरान पेपर लीक से जुड़े कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

इंदौर से पकड़ा था मुख्य आरोपी को

एडीजी वीके सिंह ने बताया कि वनरक्षक भर्ती पेपर लीक गिरोह के सरगना हरीश उर्फ हीराराम सारण को इंदौर से पकड़ा गया था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम था। उससे पूछताछ में नाम सामने आने के बाद बाड़मेर के बांटा निवासी कंवरराम, बांटों की ढाणी (बाड़मेर) निवासी सांवलराम और जालोर के पूनासा निवासी रमेश कुमार जाणी को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी आरोपी 20 मार्च तक एसओजी की रिमांड पर चल रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी