न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बढ़ा तापमान, जनवरी में बढ़ी गर्मी, टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 2:13:38

राजस्थान: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बढ़ा तापमान, जनवरी में बढ़ी गर्मी, टूटा 13 साल का रिकॉर्ड

जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। राज्य में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हुआ है। इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में तेज धूप खिल रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस सीजन में कश्मीर में बर्फबारी कम होने का असर भी देशभर के कई इलाकों में दिखा है। हालांकि, इस सप्ताह के आखिर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकते हैं।

राजस्थान में हवाओं की दिशा बदलने के साथ ही दिन में तेज गर्मी हो गई है। बाड़मेर में बुधवार (29 जनवरी) को दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, डूंगरपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ में भी तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पास दर्ज किया गया।

राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में कल पूरे दिन तेज धूप रही और लोगों को दिन में गर्मी महसूस हुई।

उदयपुर-बाड़मेर जिले में पिछले 13 साल में जनवरी का सर्वाधिक तापमान कल दर्ज हुआ।दिन के साथ-साथ रात में न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से रात की सर्दी कम होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में अगले एक-दो दिन इसी तरह गर्मी रह सकती है। संभावना है कि 2-3 फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव होगा।

2012 के बाद सबसे ज्यादा चढ़ा पारा

पिछले 24 घंटे के दौरान राजस्थान के लगभग सभी शहरों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकलने से पारा चढ़ गया। सबसे ज्यादा तापमान कल बाड़मेर जिले में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बाड़मेर में जनवरी माह का ये पिछले 13 साल (2012 से 2024) का सर्वाधिक तापमान दर्ज रहा। इससे पहले बाड़मेर में साल 2018 में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

उदयपुर में भी कल दिन में गर्मी अचानक तेज हो गई और पारा 31.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उदयपुर में भी जनवरी माह का ये पिछले 13 साल (2012 से 2024) का सर्वाधिक तापमान रहा। इससे पहले उदयपुर में साल 2018 में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है। इसका असर आगामी दिनों में राजस्थान के मौसम पर भी होने की संभावना है। इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ को बड़ा कारण माना जा रहा है। 2 फरवरी से यह प्रदेश में एक्टिव होगा। बुधवार को राज्य के नौ शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया।

इन शहरों में दिन में बढ़ी गर्मी

उदयपुर, बाड़मेर के अलावा बुधवार को चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 31.3, चूरू में 29.4, डूंगरपुर में 32.9, जालोर में 30.9 डिग्री पहुंच गया। वहीं, जोधपुर में 30.6, नागौर, अजमेर में 29.5, भीलवाड़ा में 30.5, जैसलमेर में 29.6 और फलोदी में 29 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, सुबह-शाम की सर्दी हुई कम

दिन के साथ अब सुबह-शाम की सर्दी भी कम होने लग गई। कल सीकर में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।

बीकानेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, चूरू में कल न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। बारां, फतेहपुर, माउंट आबू में भी पारा चढ़ने से लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहेगा और दिन में तेज धूप रहेगी।

2-3 फरवरी से राजस्थान में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिसके असर से जयपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और अजमेर संभाग के शहरों में मेघगर्जना के साथ बारिश होने की संभावना है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
पाकिस्तान के कराची में बड़ा आतंकी हमला, 4 रेंजर्स की मौत, 5 हमलावर मारे गए; जानिए कैसे रची गई पूरी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
बैतूल के कुकरू में CM मोहन यादव की रात्रि चौपाल, सुनीं जनता की समस्याएं, विकास कार्यों को लेकर दिए अहम निर्देश
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दूसरे दिन हुई जबरदस्त कमाई
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल