न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘फिजूलखर्ची’ लालू यादव के बयान पर BJP ने उठाया बड़ा कदम, आर्थिक रूप से कमजोर 200 लोगों को भेजा महाकुंभ

पटना स्थित BJP कार्यालय से चार विशेष बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया, जिनमें करीब 200 श्रद्धालु सवार थे। यात्रा के दौरान उनके ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था पार्टी की ओर से की गई।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 7:54:26

‘फिजूलखर्ची’ लालू यादव के बयान पर BJP ने उठाया बड़ा कदम, आर्थिक रूप से कमजोर 200 लोगों को भेजा महाकुंभ

पटना स्थित BJP कार्यालय से चार विशेष बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया, जिनमें करीब 200 श्रद्धालु सवार थे। यात्रा के दौरान उनके ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था पार्टी की ओर से की गई। सभी यात्री गुरुवार को संगम में स्नान कर वापस पटना लौटेंगे। BJP के संगठन महामंत्री भिखु भाई दलसानिया ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया।

महाकुंभ यात्रा में मिला विशेष अवसर

महाकुंभ के लिए रवाना हुईं श्रद्धालु आरती देवी ने बताया कि वे आठ लोगों के समूह में यात्रा कर रही हैं। उन्होंने कहा, “BJP द्वारा यह अवसर मिलने से हमें काफी सहूलियत हुई है। वर्तमान में ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ है, ऐसे में यह विशेष यात्रा हमारे लिए बेहद लाभदायक साबित होगी।”

श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा

कार्यक्रम के आयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि इस बार महाकुंभ में देश-विदेश से लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पहल का उद्देश्य यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग भी महाकुंभ का अनुभव प्राप्त कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए चार बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रयागराज भेजा गया है।”

लालू यादव के बयान के बाद बीजेपी का फैसला

महाकुंभ को लेकर लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई। लालू यादव ने महाकुंभ को “फिजूलखर्ची” करार दिया, जिसके बाद BJP ने गरीब और असहाय लोगों के लिए विशेष प्रयागराज यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा के दौरान यात्रियों से कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

यात्रा के लिए विशेष प्रबंध

पटना के वीरचंद पटेल रोड स्थित BJP कार्यालय से बुधवार को चार बसों को प्रयागराज के लिए रवाना किया गया। BJP के NRI सेल द्वारा आयोजित इस यात्रा में लगभग 200 श्रद्धालुओं को महाकुंभ स्नान का अवसर दिया गया है। संयोजक मनीष सिन्हा ने बताया कि यात्रा के दौरान ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की गई है।

महाकुंभ को लेकर विश्वभर में उत्साह

लालू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मनीष सिन्हा ने कहा, “महाकुंभ केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। इस तरह की टिप्पणी करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है। महाकुंभ एक ऐसा धार्मिक आयोजन है, जहां हर वर्ग के लोग आकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
‘बिग बॉस 20’ को मिला पहला कैप्टन, यंग डीएसए ने बनते ही कनिका मान की छीन ली लाइफलाइन
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया
बाइक के आगे लगाया ट्रैक्टर का भारी-भरकम टायर, सड़क पर अनोखा जुगाड़ देख लोग बोले- ये क्या बना दिया