न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉबी की वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी ने पोस्ट में जहीर को लेकर कही यह बात

एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 3' के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सीरीज का टीजर सामने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 8:04:35

2 News : बॉबी की वेब सीरीज ‘आश्रम 3’ के दूसरे पार्ट का ट्रेलर रिलीज, सोनाक्षी ने पोस्ट में जहीर को लेकर कही यह बात

एक्टर बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम 3' के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले सीरीज का टीजर सामने आया था। इसे फैंस ने खूब पसंद किया और उनकी बेकरारी बढ़ गई। अब मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। इस दफा शो की कहानी और भी ज्यादा मजेदार होगी। ‘बाबा निराला’ का साथी 'भोपा स्वामी' का किरदार ट्विस्ट लेकर आएगा और दोनों की जिंदगी में उथल-पुथल मच जाएगी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर ने आज बुधवार (19 फरवरी) को सोशल मीडिया पर ‘आश्रम 3’ के दूसरे पार्ट का ट्रेलर जारी कर दिया। इसकी शुरुआत में जेल में बंद एक्ट्रेस अदिती पोहनकर उर्फ ‘पप्पी’ को बाबा निराला (बॉबी) बाहर निकलवाता है। एक्टर चंदन रॉय सान्याल उर्फ 'भोपा स्वामी' उसे काफी मना करता है लेकिन वो किसी की भी नहीं सुनता। जेल से बाहर आकर ‘पप्पी’ आश्रम में नई चाल चलेगी और ‘बाबा निराला’ से बदला लेने के लिए ‘भोपा स्वामी’ को प्यार के जाल में फंसाएगी। शो में ‘बाबा निराला’ और ‘भोपा’ के बीच दूरियां दिखेंगी।

मेकर्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “आपके सब्र का लड्डू आ रहा है 27 फरवरी को। ये सीरीज अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी और वो भी बिल्कुल फ्री।” ‘आश्रम’ एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। यह सीरीज असल जिंदगी के ठगों और उनके फॉलोवर्स का शोषण करने के बेईमान तरीकों से प्रेरित है। इसमें बॉबी, अदिती, चंदन, त्रिधा चौधरी के अहम रोल हैं। उल्लेखनीय है कि इस सीरीज के बाद बॉबी एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए थे। उन्हें चाहने वालों के लिए बॉबी का यह अवतार शानदार उपहार साबित हुआ।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबार की पिछले साल जून में हुई थी शादी

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल जून में अभिनेता जहीर इकबाल के साथ शादी की थी। सोनाक्षी अक्सर जहीर के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब सोनाक्षी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उन्हें जहीर को देखे एक सप्ताह हो गया और अब वह उनसे मिलने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मैं आपके पास आ रही हूं जहीर इकबाल, आपको देखे हुए एक सप्ताह हो गया है।

आप भी मुझसे मिलने के लिए तैयार हो जाइए।” तस्वीर में सोनाक्षी लाल रंग के ट्रैक सूट के साथ टोपी पहने दिखाई दीं। सोनाक्षी ने हाल ही में एक मजेदार पोस्ट के साथ कहा था कि जहीर उनके धैर्य की परीक्षा लेते हैं। सोनाक्षी ने नोकझोंक का वीडियो शेयर किया। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही जहीर के साथ 'तू है मेरी किरण' फिल्म में नजर आएंगी।

फिल्म का डायरेक्शन करण रावल और संजना मल्होत्रा करेंगे। सोनाक्षी इससे पहले 'डबल एक्सएक्सएल' मूवी में जहीर के साथ काम कर चुकी हैं। सोनाक्षी के पास 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' फिल्म भी है। इसके डायरेक्टर उनके भाई कुश सिन्हा हैं। फ़िल्म में अर्जुन रामपाल, परेश रावल और सुहैल नय्यर के भी अहम रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ