न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं – जानें क्या बोले

भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके साथ ही वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके नाम की घोषणा के बाद, आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 19 Feb 2025 9:24:54

रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं – जानें क्या बोले

भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया, जिसके साथ ही वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके नाम की घोषणा के बाद, आम आदमी पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी।

केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत-बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूं कि वे दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगी। दिल्ली के विकास और जनहित से जुड़े हर कार्य में हम उनका सहयोग करेंगे।"

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पराजित कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव के दौरान AAP ने दावा किया था कि जीत के बाद अरविंद केजरीवाल एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, चुनाव परिणामों में न केवल आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा, बल्कि अरविंद केजरीवाल खुद भी अपनी विधानसभा सीट, नई दिल्ली, से पराजित हो गए।

महिला सीएम बनने पर आतिशी ने जताई खुशी

दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी ने रेखा गुप्ता को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बधाई। यह गर्व की बात है कि अब दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेंगी। मुझे उम्मीद है कि दिल्लीवासियों से किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी पूरा सहयोग देगी।"

बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक – पहली महिला सीएम

गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोपों में अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। हालांकि, चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को फिर से सीएम बनाने का दावा किया था। लेकिन चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए दिल्ली को पहली महिला मुख्यमंत्री देने का मास्टरस्ट्रोक खेला।

चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल लगातार यह सवाल उठाते रहे थे कि बीजेपी का सीएम चेहरा कौन होगा। अब चुनावी नतीजों के बाद भाजपा ने इस सवाल का जवाब देते हुए रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनाने का ऐलान कर दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भीड़ नहीं जुटने पर CJP की नाराजगी, प्रवक्ता बोले- '15 अगस्त को नौटंकी मत करना'

दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट

'होर्मुज से तेल-गैस की एक बूंद भी बाहर नहीं जाने देंगे', अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान की कड़ी धमकी

गुजरात के खेड़ा में दर्दनाक हादसा, स्कूल जा रहे 11 वर्षीय छात्र पर गिरा बिजली का खंभा; मौके पर मौत, 6 बहनों का इकलौता भाई था मासूम

'यह किला हिंदुओं का है, मुसलमानों का प्रवेश वर्जित', सिंहगढ़ किले पर लगे पोस्टर से मचा बवाल

महोबा में दिल दहला देने वाली वारदात, हाईवे पर युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे; मां कपड़े में समेटती रही बेटे के अंग

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस को 2-0 से हराकर फाइनल में पहुंचा स्पेन, दूसरी बार खिताबी मुकाबले में बनाई जगह

राहु-केतु के घेरे में आए 7 ग्रह, बना कालसर्प योग, 18 जुलाई तक इन 4 राशियों के सामने रहेंगी बड़ी चुनौतियां!

Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट

डेकेयर में एडमिशन कराने से पहले हर माता-पिता जरूर पूछें ये 5 सवाल, बच्चे की सुरक्षा के लिए हैं बेहद अहम

प्रोटीन के बाद अब पेप्टाइड्स की चर्चा तेज, जानिए क्या हैं और क्यों बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता

एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'

मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'

FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म