न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: दौसा में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 2 की मौत, 16 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 9:40:07

राजस्थान: दौसा में भीषण सड़क हादसा, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 2 की मौत, 16 घायल

राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा बालाहेड़ी थाना क्षेत्र के पीपलखेड़ा गांव में सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। घायलों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दौसा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी भगवान सहाय के अनुसार, श्रद्धालुओं से भरी तीन बसें प्रयागराज से महाकुंभ स्नान करके लौट रही थीं। जब एक बस नेशनल हाईवे-21 पर पीपलखेड़ा गांव के पास पहुंची, तभी अचानक एक सांड सड़क पर आ गया। चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई।

नींद में थे यात्री, मची चीख-पुकार

हादसे के वक्त बस में सवार अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। अचानक बस पलटने से अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही बालाहेड़ी थाना पुलिस और महुआ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। हाईवे पर लगे जाम को हटाने के लिए बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। पुलिस ने सभी घायलों को महुआ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर रूप से घायल सात लोगों को जिला अस्पताल दौसा रेफर किया गया। इनमें से पांच की हालत बेहद नाजुक थी, जिन्हें जयपुर रेफर करना पड़ा।

हादसे में दो महिलाओं की मौत

एएसआई सियाराम ने जानकारी दी कि इलाज के दौरान सुंदर देवी (50) पत्नी हीरालाल जाट निवासी हरिपुरा, हनुमानगढ़ और भंवरी देवी (65) पत्नी बजरंग लाल शर्मा निवासी हरियासर, सरदारशहर, चूरू की मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, सुंदर देवी के सिर में गंभीर आंतरिक चोट थी, जबकि भंवरी देवी के सिर में गहरी चोट लगने के कारण उनकी जान चली गई।

ये लोग हुए घायल

हादसे में मोहनलाल (28) पुत्र केशराम जाट, संतोष स्वामी (60) पत्नी फूलचंद, उर्मिला (50) पत्नी महावीर जाट, शकुंतला पत्नी रामकुंवार जाट, परमेश्वरी (55) पत्नी कृष्ण जाट, सरस्वती (65) पत्नी किशोरीलाल, सरोज (50) पत्नी लालचंद शर्मा, गिरधावरी (58) पत्नी पृथ्वीराज जाट, होपगे (45) पत्नी हंसराज योगी, केशर देवी स्वामी (40) पत्नी महावीर स्वामी, राधा शर्मा (45) पत्नी ब्रह्मानंद शर्मा, कमल शर्मा (28) पुत्र लालचंद शर्मा, पार्वती (55) पत्नी शंकर, पार्वती स्वामी (60) पत्नी परसादास स्वामी, घायल हुए हैं।

पुलिस ने हाईवे से हटवाई बस, यातायात बहाल

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटाकर यातायात को सुचारू किया। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह दर्दनाक हादसा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर सवाल खड़े करता है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन से अपेक्षा है कि वे इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी