Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan News: 9 दिन में मिले 21 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, 80 की मौत

प्रैल के शुरुआती 9 दिन के अंदर प्रदेश में कोरोना के 21,138 संक्रमित केस मिल चुके हैं, जबकि इस बीमारी से अब तक 80 लोगों की जान जा चुकी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 4:59:00


Rajasthan News: 9 दिन में मिले 21 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, 80 की मौत

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से ऊपर जा रहा है। अप्रैल के शुरुआती 9 दिन के अंदर प्रदेश में कोरोना के 21,138 संक्रमित केस मिल चुके हैं, जबकि इस बीमारी से अब तक 80 लोगों की जान जा चुकी है। ज्यादा संक्रमित वाले इलाको में माइक्रो कंटनेमेंट जोन बनाकर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ाने और जांच करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 55 हजार लोगों की रोजाना जांच हो रही है, जिसे अब बढ़ाकर आगामी एक से डेढ़ सप्ताह में 1 लाख तक पहुंचाया जाएगा। राज्य में जयपुर, जोधपुर के अलावा अब उदयपुर, कोटा, भीलवाड़ा, राजसमंद, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, अलवर और अजमेर 10 ऐसे शहर हैं, जो हॉटस्पॉट बन गए हैं। राज्य के 33 जिलों में से इन 10 जिलों में शुक्रवार को 72 फीसदी से ज्यादा संक्रमित केस आए थे। इन सभी जिलों में कुल 2888 मरीज मिले हैं।

बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ रिकवरी रेट में भी गिरावट आई है। पिछले 9 दिन के अंदर रिकवरी रेट करीब 4 फीसदी तक गिरी है। 31 मार्च तक राजस्थान में रिकवरी रेट 96.35 फीसदी था, जो अब गिरकर 92.38 फीसदी पर पहुंच गई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई। 31 मार्च को राज्य में 8 हजार 663 एक्टिव केस थे, जो बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गए है।
आज से ज्यादा सख्ती, शाम 7 बजे से बंद होंगे बाजार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार शाम कोविड मैनेजमेंट को लेकर गठित टास्क फोर्स की बैठक ली थी। इसमें राज्य में बढ़ते केसों को लेकर चिंता जताई थी। इस बैठक में चिकित्सा विभाग से जुड़े विशेषज्ञों ने नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाने और पुलिस के जरिए सख्ती ज्यादा करने की बात कही थी। इस पर निर्णय करते हुए शनिवार से जयपुर समेत प्रदेश के 9 शहरों में लगे नाइट कर्फ्यू का समय रात 10 से सुबह 5 के बजाए रात 8 से सुबह 6 बजे तक कर दिया। आज से जयपुर सहित अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जोधपुर, कोटा और आबूरोड की शहरी सीमा में रात 7 बजे से बाजार बंद होने शुरू हो जाएंगे। वहीं उदयपुर में शाम 6 बजे से नाइट कर्फ्यू लागू हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका