न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान पेपर लीक प्रकरण: ईडी ने डोटासरा के दोनों बेटों को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली

ईडी ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को नोटिस जारी कर दिल्ली बुलाया है। डोटासरा के बेटे अभिलाष डोटासरा को 7 नवम्बर और छोटे बेटे अविनाश को 8 नवम्बर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। इसके बाद ईडी दोनों को 9 नवंबर को एक साथ बिठाकर पूछताछ करेगी। .....

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 2:36:54

राजस्थान पेपर लीक प्रकरण: ईडी ने डोटासरा के दोनों बेटों को भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया दिल्ली

जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा इन दिनों भाजपा की विरोधी पार्टियों के नेताओं के ऊपर शिंकजा कसने का काम लगातार जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाने के बाद ईडी ने उनकी सरकार के मंत्री के घर सहित 9 ठिकानों पर आज सुबह ही छापेमारी शुरू की है। वहीं दूसरी ओर ऐसा ही कदम राजस्थान सरकार के मंत्रियों पर किया जा रहा है।

राजस्थान में चुनावी सरगर्मी के बीच चर्चित पेपर लीक प्रकरण को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एक्शन मोड पर है। इसी कड़ी में ईडी ने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के दोनों बेटों को नोटिस जारी कर दिल्ली बुलाया है। डोटासरा के बेटे अभिलाष डोटासरा को 7 नवम्बर और छोटे बेटे अविनाश को 8 नवम्बर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा है। इसके बाद ईडी दोनों को 9 नवंबर को एक साथ बिठाकर पूछताछ करेगी। सूत्रों के अनुसार डोटासरा के दोनों बेटों को लेकर ईडी को कुछ इनपुट मिला है और इसी आधार पर जांच की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि पिछले महीने ही ईडी ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के कुल तीन ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। इनमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जयपुर स्थित सरकारी आवास और सीकर स्थित निजी आवास, वहीं हाल ही में कांग्रेस प्रत्याशी घोषित हुए निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुड़ला के दौसा के महुआ में मंडावर रोड स्थित निवास शामिल थे। डोटासरा अपनी जनसभाओं और अन्य कार्यक्रमों में चुनाव से पहले ईडी की उन पर दबिश की आशंका जताते रहे हैं। वे कई बार कहते दिखाई दिए हैं कि ईडी कभी भी हमारे यहां दबिश दे सकती है।

इससे पहले 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत दिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनसे पूछताछ की गई थी। ईडी की तरफ से वैभव को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) उल्लंघन के मामले में पूछताछ का नोटिस दिया गया था। गौरतलब है कि राजस्थान टूरिज्म से जुड़े ट्राइटंस होटल एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड तथा वर्धा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड नाम के दो समूहों पर मनी लांड्रिंग के जरिए ज्ञात सोर्स से अधिक राशि जुटाने के आरोप लगे थे। वैभव गहलोत की कंपनी पर शैल कंपनियों के जरिए 100 करोड़ रुपये मॉरीशस भेजने के आरोप हैं। जून में राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने ईडी में इसकी शिकायत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट