न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : 31 जनवरी तक आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री पर लगी रोक, अस्थायी लाइसेंस भी नहीं होगा जारी

राजस्थान सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में शुक्रवार से पटाखों की बिक्री और हर तरह की आतिशबाजी चलाने पर रोक लगा दी है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 30 Sep 2021 9:58:30

राजस्थान : 31 जनवरी तक आतिशबाजी और पटाखों की बिक्री पर लगी रोक, अस्थायी लाइसेंस भी नहीं होगा जारी

राजस्थान सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते गहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में शुक्रवार से पटाखों की बिक्री और हर तरह की आतिशबाजी चलाने पर रोक लगा दी है। यह रोक 1 अक्टूबर से लेकर अगले साल 31 जनवरी तक के लिए है। 31 जनवरी तक पटाखों के अस्थायी लाइसेंस जारी करने पर भी रोक लगा दी है। गृह विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। एडवाइजरी में लिखा है कि एक्सपर्ट ने कोरोना की तीसरी लहर की संभावना जताई है। कोरोना संक्रमित लोगों को आतिशबाजी के धुएं से सांस लेने में दिक्कत को देखते हुए पिछले साल आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाया था। आतिशबाजी के धुएं से वृद्ध, बीमार व्यक्ति, सीओपीडी, अस्थमा और कोविड रोगियों को बहुत तकलीफ होती है। इसलिए इस साल भी आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है।

पिछले साल को​रोना रोगियों को सांस लेने में दिक्कतों का तर्क देकर सरकार ने दिवाली पर पटाखों की खरीद-बिक्री और आतिशबाजी करने पर रोक लगाई थी। इस बार भी दशहरे और दिवाली पर आतिशबाजी नहीं होगी। यह लगातार दूसरा साल है, जब सरकार ने ऐसा निर्णय लिया है। दिल्ली सरकार ने भी पटाखों पर प्रतिबंध लगाया था।

1000 करोड़ रुपए का कारोबार होगा प्रभावित

राजस्थान में दिवाली सीजन में अनुमान के अनुसार करीब 1000 करोड़ रुपए का पटाखों का कारोबार होता है। आतिशबाजी पर रोक लगने से कारोबार को भारी नुकसान पहुंचेगा। लगातार दूसरे साल पटाखे नहीं बिकने से कारोबारियों को भारी नुकसान का सामना करना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम

नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज

अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट