Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: मई के अन्त में कम होगा पारा, भीषण लू की सम्भावना, पहली फलोदी 50 डिग्री

राजस्थान में गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई इलाकों में पारा 55 के पार पहुंच चुका है। तपती गर्मी और लू से लोग परेशान हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 28 May 2024 8:00:16

राजस्थान: मई के अन्त में कम होगा पारा, भीषण लू की सम्भावना, पहली फलोदी 50 डिग्री

जयपुर। राजस्थान में गर्मी से लोग बेहाल हैं। कई इलाकों में पारा 55 के पार पहुंच चुका है। तपती गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी दी है। IMD ने बताया कि राजस्थान में मई के अंत तक तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की उल्लेखनीय गिरावट देखने की उम्मीद है।

आईएमडी के राजस्थान मौसम विज्ञान केंद्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि बढ़ते तापमान के बीच लोगों को ज्लद राहत मिलने वाली है। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने यह भी संकेत दिया कि अगले 48 घंटों तक राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के फलोदी, बाड़मेर और जैसलमेर जैसी जगहों पर तापमान लगातार 48 डिग्री सेल्सियस के पार जा रहा है। इन जगहों पर भी 29 मई तक किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उन्होंने कहा, "राज्य में 29 मई तक भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 30 मई से पूर्वी राजस्थान में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो जाएगा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भीषण लू की तीव्रता काफी कम हो जाएगी। मई के अंत में, पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।"

शर्मा ने आगे कहा, "हालांकि, कुछ पश्चिमी विक्षोभों के कारण (राज्य के कुछ हिस्सों) विशेष रूप से पश्चिम और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और धूल भरी हवाओं के साथ गरज और बिजली गिरेगी। 1 जून से अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है।"

इससे पहले सोमवार को मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा था कि 29 मई तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। उन्होंने आगे बताया इस सीजन में पहली बार राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है जबकि जैसलमेर और बाड़मेर जैसी जगहों पर रात के तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई है।
राजस्थान में भीषण गर्मी से तत्काल राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों में गर्म रातें होंगी। 29 मई तक अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। शर्मा ने कहा कि अगले 72 घंटों के दौरान जोधपुर, बीकानेर, अजमेर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 25-35 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है। बता दें कि उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में है और रविवार को देश के कई स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका