Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: मिली बड़ी राहत! 1100 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भिवाड़ी से कोटा पहुंचा टैंकर

कोटा के कोविड अस्पतालों में चल रही ऑक्सीजन की भयंकर किल्लत के बीच गुरुवार को भिवाड़ी से आई ऑक्सीजन ने बड़ी राहत दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Apr 2021 10:33:23

Rajasthan: मिली बड़ी राहत! 1100 ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर भिवाड़ी से कोटा पहुंचा टैंकर

कोटा के कोविड अस्पतालों में चल रही ऑक्सीजन की भयंकर किल्लत के बीच गुरुवार को भिवाड़ी से आई ऑक्सीजन ने बड़ी राहत दी है। भले ही कुछ दिन ही सही लेकिन ऑक्सीजन की तत्काल होने वाली परेशानियों से फिलहाल मुक्ति मिल गई है। दरअसल, गुरुवार को देर शाम को करीब 1100 सिलेंडर से भरा टैंकर भिवाड़ी से कोटा पहुंचा। इस टैंकर से 11 टन ऑक्सीजन कोटा को उपलब्ध करवाई है। 5 टन ऑक्सीजन झालवाड़ भिजवाई गई है। फिलहाल कोटा को लगभग 1100 ऑक्सीजन सिलेंडर का बैकअप मिल गया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुये उम्मीद बंधी है कि फिलहाल कोटा में ऑक्सीजन के अभाव में किसी मरीज की सांसें नहीं थमेंगी।
करीब 3000 सिलेंडर की प्रतिदिन खपत हो रही है

कोटा के कोविड-अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत भी बढ़ती जा रही है। कोटा में प्रतिदिन 3000 सिलेंडर का प्रोडक्शन हो रहा है लेकिन सरकारी और निजी अस्पतालों में करीब 3000 सिलेंडर की प्रतिदिन खपत हो रही है। अस्पतालों में कोरोना के करीब 600 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 450 से 550 मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है।

महज 9 घंटे में ऑक्सीजन लेकर हरियाणा से जोधपुर पहुंचा टैंकर

कोरोना संक्रमण का हॉट-स्पॉट बने जोधपुर में गुरुवार को पड़ोसी राज्य हरियाणा से आई संजीवनी 'ऑक्सीजन' ने सैंकड़ों कोरोना मरीजों की जान बचा ली। इसके लिये आनन-फानन में राजस्थान और हरियाणा की पुलिस ने मिलकर ग्रीन कॉरिडोर बनाया। उसके बाद 20 टन ऑक्सीजन लेकर टैंकर महज 9 घंटे में ही हरियाणा से जोधपुर पहुंच गया। ग्रीन कॉरिडोर के कारण टैंकर ने 24 घंटे का सफर केवल 9 घंटे में ही पूरा कर सैंकड़ों कोरोना मरीजों को सांसें दी। पुलिस और परिवहन विभाग की मेहनत के बूते टैंकर चालक ने रास्ते में लगने वाले 15 घंटे बचा लिये। गुरुवार को मिले 14,468 नए मरीज

राजस्थान में कोरोना के हालात नियंत्रण से बाहर होते दिखाई दे रहे हैं। बीते दिन गुरुवार को 59 मौतों के साथ 14,468 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा बढ़कर 1 लाख को पार कर चुका है। इन बढ़ते आंकड़ों की वजह से अस्पतालों में व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं, लोगों को बेड नहीं मिल पा रहे हैं। वहीं ऑक्सीजन और जीवनरक्षक दवाओं की भी किल्लत ने सरकार और प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
पलभर में आग का गोला बनी कार, अंदर फंसे रह गए 6 लोग, मुजफ्फरनगर हादसे ने झकझोरा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
दिवाली पर रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रचा इतिहास, चार दिन में 238 करोड़ पार, 'आदिपुरुष' को पछाड़ा
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका