Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan News: हाड़ौती में हैवानियत की सारी हदें पार, नाबालिग के साथ 9 दिनों तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया गैंगरेप

संभाग के कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग के साथ करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने 9 दिनों तक गैंग रेप किया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 16 Mar 2021 1:39:39

Rajasthan News: हाड़ौती में हैवानियत की सारी हदें पार, नाबालिग के साथ 9 दिनों तक डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने किया गैंगरेप

राजस्थान के हाड़ौती संभाग में दरिंदों की हैवानियत का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। संभाग के कोटा जिले के सुकेत थाना क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग के साथ करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों ने 9 दिनों तक गैंग रेप किया। इतना ही नहीं बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले दरिंदे उसके दर्द से चीखने चिल्लाने पर नशा भी देते थे। नशा लेने से मना करने पर मारपीट करते थे। साथ ही रहम की भीख मांग कर घर जाने की जब बात करती तो दरिंदे बालिका को चाकू दिखाकर डराते धमकाते थे। मामला सामने आने पर सुकेत थाना पुलिस ने मामले में चार नाबालिग समेत 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक महिला भी शामिल है।
इन लोगों की हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के मुताबिक मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण पारस जैन के सुपरविजन में अलग-अलग टीमें गठित की गई। इस पूरे प्रकरण में दुष्कर्म के आरोपी शाहरुख राजा खान, चौथमल, बुलबुल उर्फ पूजा जैन, अरशद अयूब और चिंटा, तोसिब उर्फ़ नाना, शाहरुख, बिट्टू, नब्बू उर्फ़ नवाब, इंसाफ, समीर अब्बासी उर्फ डीके, आफताब मजीद उर्फ छोटु, मोहम्मद कैफ उर्फ साहिल, मोनू हाडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में अब तक चार नाबालिग समेत 20 को गिरफ्तार किया गया है। बैग दिलाने के बहाने थे ले गए

कोटा ग्रामीण जिला पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी के मुताबिक घटना 25 फरवरी 2021 की है। आरोपी चौथमल व बुलबुल और पूजा जैन पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बिठाकर बैग दिलाने के नाम पर पड़ोसी जिले झालावाड़ के मामा भांजे चौराहे पर लेकर जाते हैं। जहां पर अपने मिलने वाले तीन- चार लड़कों को बुलाकर पीड़िता को उनके पास छोड़कर आ जाते हैं। पीड़िता को पहले दिन गागरोन के किले पर ले जाना सामने आया। फिर वहां से झालावाड़ में किसी कमरे पर ले जाना और बालिका के साथ बार-बार दुष्कर्म करने का खुलासा हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार झालावाड़, गागरोन में जगह-जगह पर अलग-अलग दिन अलग-अलग आरोपियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 5 मार्च 2021 को आरोपी महिला बुलबुल उर्फ पूजा जैन नाबालिग को झालावाड़ से सुकेत वापस लेकर आई। 6 मार्च 2021 को पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका