न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: डेढ़ महीने पहले छत्तीसगढ़ से कोटा पढ़ने आई थी 17 वर्षीय छात्रा, जंगल में मिला शव, बॉयफ्रेंड पर शक

राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से 17 वर्षीय एक छात्रा की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोटा नीट की तैयारी आई थी। छात्रा का शव बुधवार को कोटा के समीप स्थित रावतभाटा में जवाहर सागर बांध के पास जंगलों में मिला है। हत्या की शिकार हुई छात्रा तीन दिन पहले लापता हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 09 Jun 2022 1:41:31

राजस्थान: डेढ़ महीने पहले छत्तीसगढ़ से कोटा पढ़ने आई थी 17 वर्षीय छात्रा, जंगल में मिला शव, बॉयफ्रेंड पर शक

राजस्थान की कोचिंग सिटी कोटा से 17 वर्षीय एक छात्रा की अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कोटा नीट की तैयारी आई थी। छात्रा का शव बुधवार को कोटा के समीप स्थित रावतभाटा में जवाहर सागर बांध के पास जंगलों में मिला है। हत्या की शिकार हुई छात्रा तीन दिन पहले लापता हुई थी। यह छात्रा तीन दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने निकली थी। छात्रा के लापता होने के बाद से उसका बॉयफ्रेंड फरार है। पुलिस और छात्रा के परिजनों का शक है उसके बॉयफ्रेंड ने ही हत्या की है। परिजनों उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ अपहरण और हत्या का नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बॉयफ्रेंड की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक हत्या की शिकार हुई छात्रा नीट की तैयारी करने के लिये 5 महीने पहले कोटा आई थी। वह यहां एक हॉस्टल में रह रही थी। छात्रा की सोशल मीडिया पर गुजरात निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई थी। प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा का यह दोस्त 4 जून को कोटा आया था। उसके बाद 6 जून को सुबह छात्रा और उसका दोस्त रावतभाटा घूमने के लिए गये थे। लेकिन छात्रा देर शाम तक वापस नहीं आई तो हॉस्टल संचालक ने उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इस पर छात्रा के परिजन कोटा पहुंचे गये। उसके बाद छात्रा के परिजनों ने कोटा के आरकेपुरम थाने में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस छात्रा की तलाश कर रही थी इसी दौरान बुधवार देर रात रावतभाटा के पास जंगल में छात्रा का शव की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और शव की शिनाख्त कर उसे अपने कब्जे में ले लिया। बाद में शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बेटी की हत्या की सूचना से उसके परिजन सदमे में आ गये। बाद में वहां पुलिस के आलाधिकारी भी मोर्चरी पहुंचे। छात्रा के शव का आज मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

छात्रा के लापता होने के बाद से ही उसका बॉयफ्रेंड फरार है। युवक की तलाश में पुलिस की टीमें गुजरात गई हैं। छात्रा करीब डेढ़ माह पहले ही छत्तीसगढ़ से वापस कोटा लौटी थी। हत्या की वजह क्या हो सकती है इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई में बहुत होशियार थी। वह डॉक्टर बनना चाहती थी। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर चैटिंग और दोस्ती आम बात है, लेकिन कोई लड़का कोटा तक पहुंच जाए और बेटी की हत्या कर दे, इसके पीछे प्लानिंग हो सकती है। कहा- हमें तो शक है कि कहीं मामला ब्लैकमेलिंग का न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट