न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: शादी की पहली सालगिरह पर पति ने दिया खौफनाक तोहफा, चाकू से रेत दिया पत्नी का गला

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन रेलवे स्टेशन पर एक पति ने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी को दर्दनाक तोहफा दिया। पति ने शादी की पहली सालगिरह पर रेलवे स्टेशन पर भीड़ के बीच अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। अचानक हुये इस घटनाक्रम से वहां अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Apr 2022 3:58:16

राजस्थान: शादी की पहली सालगिरह पर पति ने दिया खौफनाक तोहफा, चाकू से रेत दिया पत्नी का गला

राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन रेलवे स्टेशन पर एक पति ने अपनी शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी को दर्दनाक तोहफा दिया। पति ने शादी की पहली सालगिरह पर रेलवे स्टेशन पर भीड़ के बीच अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत दिया। अचानक हुये इस घटनाक्रम से वहां अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के समय महिला के पिता और उसकी बहन भी साथ थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला को हिंडौन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि वह बच गई। बाद में सूचना पर अस्पताल पहुंची नई मंडी थाना पुलिस ने घायल महिला के पर्चा बयान लिए हैं। हमले के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।

टोडाभीम के गांव डोरावली निवासी प्रेमराज ने बताया कि उनकी दो पुत्री भावना और पूनम की शादी 25 अप्रैल 2021 को हिंडौन के आनंद विहार कॉलोनी निवासी विनीत तथा राजकुमार के साथ हुई थी। दोनों दामाद पुत्रियों के साथ दिल्ली में रहते हैं। एक दामाद ठेकदारी करता है। दूसरा दामाद विनीत पढ़ाई कर रहा है। 25 अप्रेल (सोमवार) को वह नई दिल्ली से अपनी दोनों पुत्रियों और दामाद विनीत के साथ जनशताब्दी ट्रेन से हिंडौन आया था। उस दिन उसकी दोनों बेटियों की शादी की पहली सालगिरह थी। वह रेलवे स्टेशन पर सामान लेकर आगे चल रहा था। इस बीच दामाद विनीत ने उसकी पुत्री भावना का चाकू से गला रेत दिया और फरार हो गया। इससे वह घबरा गया। वह लहूलुहान बेटी को लेकर हिंडौन के राजकीय अस्पताल पहुंचा और वहां भर्ती कराया। पीड़िता के पिता ने आरोपी दामाद खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए नई मंडी थाने में तहरीर दी है। नई मंडी थाने के एएसआई टीकम सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल महिला के बयान दर्ज किए हैं। घटना रेलवे स्टेशन की होने के कारण रेलवे पुलिस में मामला दर्ज कराने को कहा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 1,500 से अधिक घर प्रभावित
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
CINTAA से 11 सदस्यों ने दिया इस्तीफा, पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोप, उपासना सिंह ने बताया पूरा मामला
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
ईरान पर ट्रंप का नया दबाव, बोले- मध्य पूर्व में हुई मौतों और नुकसान का देना होगा मुआवजा
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
यश से नयनतारा तक, ‘Toxic’ के सितारों की फीस आई सामने; जानिए किस कलाकार को मिली कितनी रकम
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की दूसरे सोमवार कमाई में बड़ी गिरावट, 450 करोड़ के क्लब से अब इतनी दूर
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
Google ने Pixel Tablet का प्रोडक्शन क्यों रोका? सामने आई वजह, iPad को मिल सकता है फायदा
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
अक्षय कुमार निभाएंगे राजेश खन्ना का किरदार? आर.डी. बर्मन की बायोपिक से जुड़ी बड़ी खबर!
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
आरडी बर्मन की बायोपिक में महमूद बनेंगे इमरान हाशमी? एक्टर ने खुद बताया खबरों का सच
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
पुणे-सातारा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर पार कर ट्रक से भिड़ी कार; 4 की मौत, 2 गंभीर
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
‘बिग बॉस’ फेम लोपामुद्रा राउत के घर 76.39 लाख की चोरी, कैश-सोना लेकर भागा आरोपी; बिहार से पुलिस ने दबोचा
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
खाना खाने के बाद सिर्फ 10 मिनट की वॉक, ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मिल सकती है मदद
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया रोमांच, कालीन भैया से मुन्ना तक फिर दिखेगा पुराना भौकाल
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
8,999 रुपये में खरीदें Lava का 5000mAh बैटरी वाला फोन, Amazon Sale में मिल रहा शानदार ऑफर
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन
कांवड़ यात्रा में छाया हरियाणवी गाना, YouTube पर 157 मिलियन से ज्यादा व्यूज; गली-मोहल्लों से लेकर सड़कों तक गूंज रहा देसी भजन