Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मिनी बस-ट्रॉले की भिड़ंत, 5 की मौत; मृतकों में 2 महिलाएं, एक मृतक का सिर अलग होकर 100 फीट दूर गिरा

जोधपुर जिले के बाप थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 13 Mar 2021 1:35:12

मिनी बस-ट्रॉले की भिड़ंत, 5 की मौत; मृतकों में 2 महिलाएं, एक मृतक का सिर अलग होकर 100 फीट दूर गिरा

जोधपुर जिले के बाप थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह सात बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 12 लोग घायल हुए है। घायलों में 6 बच्चे शामिल है। दिल्ली के पर्यटकों की मिनी बस जैसलमेर से जाते समय गाडना गांव के पास ट्रोले से जा भिड़ी। दोनों वाहनों की स्पीड तेज थी। ट्रॉले से टक्कर साइड से हुई। इसमें मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। बस की पूरी बॉडी उखड़ गई। बस की छत और जिस तरफ से टकराया उस तरफ की चादर ट्रॉले में फंसकर उखड़ गई। हादसे के बाद बस सवार सभी लोग अंदर फंस गए। इस हादसे में दो महिलाओं और तीन पुरुष मिनी बस के अंदर बुरी तरह से फंस गए। उनकी वहीं पर मौत हो गई। उनके शव क्षत-विक्षत हो गए। हादसे में एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग होकर करीब 100 फीट दूर जा गिरा। अन्य लोग भी बस में बुरी तरह फंस गए। छह बच्चे, तीन पुरुष व तीन महिलाओं को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बड़ी मुश्किल से बाहर निकला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर है। गंभीर घायलों को बीकानेर भेज दिया गया है। बस में 4 दोस्तों के परिवार थे। यह सभी हैवल्स कंपनी में काम करते थे। सभी ने मिनी बस करके जैसलमेर घूमने का प्लान बनाया था।
rajasthan,jodhpur,road accident,mini bus,trolley,hindi news झपकी आने से हुआ हादसा

जिस जैसलमेर-बीकानेर हाईवे पर हादसा हुआ वहां डिवाइडर नहीं है। ऐसे में पुलिस का मानना है कि मिनी बस व ट्रॉला में से किसी एक चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। या फिर तेज स्पीड से मिनी बस का ड्राइवर ट्रॉले से दूरी को भांप नहीं पाया और साइड से टकरा गया। फिलहाल, जिस ट्रॉले से टक्कर हुई है उसके ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, हादसे के बाद पीछे आ रहे ट्रक ने तेजी से ब्रेक लगाए। जिससे वह पलट गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मिनी बस का ड्राइवर फारूक और बस में सवार विकास रोहिला, जेवेद्र चौधरी, पूजा पंचाल और रिऋा जैन की मौत हो गई। जबकि 12 लोग घायल हैं, जिनमें सर्वात्तम पंचाल, आरनव पंचाल, अभिनव पंचाल, रिऋा रोहिला, विहान रोहिला, अंकुल चौधरी, आरव चौधरी, संदीप कुमार, कामना शिवेन, विवान, पुलकित जैन हैं। घायलों को बीकानेर रैफर किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका