न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: थाने से ही उठा ले गए युवती को, पति चिल्लाता रहा, तमाशा देखती रही पुलिस

राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा थाने से अपहरण का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, पुलिस के सामने थाने से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि युवती का अपहरण उसके परिजनों ने ही किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Oct 2022 9:41:23

राजस्थान: थाने से ही उठा ले गए युवती को, पति चिल्लाता रहा, तमाशा देखती रही पुलिस

राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा थाने से अपहरण का बेहद ही चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, पुलिस के सामने थाने से एक युवती का अपहरण कर लिया गया। बताया जा रहा है कि युवती का अपहरण उसके परिजनों ने ही किया है। युवती थाने में अपने पति के साथ बयान दर्ज कराने आई थी। युवती के अपहरण के दौरान उसका पति चीखता चिल्लाता रहा लेकिन वह कुछ नहीं कर पाया है। अब पुलिस युवती और अपहरणकर्ताओं की तलाश में जुटी है।

दरअसल, जोधपुर के बिलाड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कुछ समय पूर्व एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। प्रेम विवाह करने के बाद जब युवती घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने इसकी गुमशुदगी बिलाड़ा थाने में दर्ज कराई थी। रविवार को युवती थाने में इस मामले ने बयान दर्ज करवाने अपने पति के साथ पहुंची थी। थाना परिसर में जैसे ही उसकी गाड़ी आकर रुकी तो वहां पहले से इंतजार कर रहे उसके परिजन उसे उठाकर ले गए। पुलिस कुछ कर पाती इससे पहले वे वहां से रफूचक्कर हो गए। इस घटना के दौरान युवती का पति चिल्लाता रहा कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी जाएगी। लेकिन पुलिस खड़ी तमाशा देखती रही।

बिलाड़ा थाना अधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि युवती का नाम गायत्री है। वह कुछ दिन पहले अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। उसके बाद युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच युवती ने प्रेम विवाह कर लिया। रविवार को गायत्री और उसका पति आनंदपुरी अपने वकील के साथ इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए शाम करीब 5 बजे थाने पहुंचे थे। उसी समय गायत्री के परिजन उसे थाना परिसर से पुलिस की आंखों के सामने उठाकर ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों को पता था कि युवती अपने पति के साथ रविवार शाम पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज करने आने वाली है। परिजनों को इस बात की जानकारी पुलिस विभाग में कार्यरत युवती के समाज के एक सिपाही ने दी थी। सूचना मिलते ही युवती के परिजनों ने थाना परिसर और उसके बाहर अपनी फील्डिंग जमा ली थी। पुलिस अब युवती और उसे उठाकर ले जाने वाले परिजनों की तलाश कर रही है। फिलहाल अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट