न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: रिफिलिंग करते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, 4 जिंदा जले, 16 झुलसे

जोधपुर के कीर्ति नगर में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीक हुई थी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 08 Oct 2022 6:39:09

जोधपुर: रिफिलिंग करते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, 4 जिंदा जले, 16 झुलसे

जोधपुर के कीर्ति नगर में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट से 4 लोग जिंदा जल गए। 16 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे आवासीय क्षेत्र कीर्ति नगर में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग के दौरान गैस लीक हुई थी। तभी एक व्यक्ति ने माचिस जलाकर गैस लीक चेक करने की कोशिश की तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली। इसके बाद वहां रखे 4 सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। धमाके से करीब एक किलोमीटर का इलाका दहल उठा। आस-पास कॉलोनी में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह मकान कोजाराम लोहार का है। कोजाराम के चार भाई का परिवार इसी घर में रहता है। अस्पताल में भर्ती 16 में से करीब 8 लोग 80 फीसदी तक झुलस गए हैं। यह भी सामने आ रहा है कि कोजाराम का बेटा गैस रिफिलिंग का भी काम करता था। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि हादसा किस वजह से हुआ है।

rajasthan,rajasthan news,jodhpur news,gas cylinder blast

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता हॉस्पिटल पहुंचे और डॉक्टर्स को उपचार के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर रवि दत्त गौड़, शहर विधायक मनीषा पंवार, नगर निगम उत्तर की महापौर कुंती देवड़ा डीसीपी अमृता दुहान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।

मरने वालों में एक युवक व तीन बच्चे शामिल हैं। नीकू (12), विक्की (15), सुरेश (45) और कोमल (13) की मौत हो गई।

ये लोग बुरी तरह झुलसे

नक्ष (11), निरमा (37), शोभा (50), सरोज (30), हरिराम (42), नितेश (14), कंचन (30), राजवीर (5), खुशी (2), पारसराम (25), दिव्यांशु (16), अशोक (33), अनराज (42), सूरज (24) और भोमाराम (60) झुलस गए हैं। एक घायल के नाम की जानकारी नहीं मिल पाई है।

rajasthan,rajasthan news,jodhpur news,gas cylinder blast

इस मकान से करीब चार दर्जन घरेलू व कॉमर्शियल सिलेंडर बाहर निकाले गए। बताया जा रहा है कि यह मकान लोगों के घर सिलेंडर पहुंचाने वाले किसी हॉकर का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे में मकान का एक हिस्सा भी ढह गया। घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मामले में सामने आया कि जिस घर में यह हादसा हुआ वहां अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा था। घटना के बाद शहर विधायक मनीषा पंवार महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर सीएमओ ऑफिस से मॉनिटरिंग की जा रही है। शहर में कई लोग अवैध गैस रिफिलिंग का काम कर रहे हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट