Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी के लिए दोस्त का किडनैप, करेंसी नहीं मिली तो मांगे 5 लाख; गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी के लिए दो दोस्तों मिलकर अपने ही दोस्त को किडनैप कर लिया। मामला जोधपुर शहर का है। दोस्तों ने उसे 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। करेंसी नहीं दी तो 5 लाख रुपए मांगे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Feb 2022 10:28:45

राजस्थान: जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी के लिए दोस्त का किडनैप, करेंसी नहीं मिली तो मांगे 5 लाख; गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में क्रिप्टो करेंसी के लिए दो दोस्तों मिलकर अपने ही दोस्त को किडनैप कर लिया। मामला जोधपुर शहर का है। दोस्तों ने उसे 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा। करेंसी नहीं दी तो 5 लाख रुपए मांगे। जब रुपए भी नहीं मिले तो उसे जोधपुर छोड़कर फरार हो गए। युवक थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद दोनों दोस्तों को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।
हिरेन शर्मा फाइनल ईयर का स्टूडेंट है। उसने अपने दोस्तों से मजाक की थी कि उसके पास क्रिप्टो करेंसी है। इस पर उसके दोस्त आयुष ने अपने अन्य दो दोस्तों से मिल कर उसका किडनेप कर लिया। हिरेन अपने दोस्त से मिलने के लिए 6 फरवरी को सर्किट हाउस के पास एक हैंडीक्राफ्ट शोरूम के पास स्थित उसके रूम पर गया था। जहां आयुष के दो साथी एक कार लेकर आए और उसे जबरदस्ती बैठा कर ले गए। उससे घर फोन करवाया कि वह जैसमलेर जा रहा है। इसके बाद उसे फलौदी होते हुए जैसलमेर ले गए। रास्ते में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

जैसलमेर के पास एक खेत में बने कमरे में बंधक बना कर रखा। आरोपियों ने शराब के नशे में कपड़े उतार मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि इनमें से एक ने जान से मारने की भी कोशिश की लेकिन एक दोस्त ने बीच बचाव कर लिया। आरोपियों ने हिरेन से क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर करने का दबाव बनाया। उसने बताया कि उसके पास कोई करेंसी नहीं है। तब उससे 5 लाख की डिमांड की। वह भी नहीं मिलने पर उसे जोधपुर लाकर छोड़ दिया। हिरेन के अनुसार वह अपने एक दोस्त के जरिए ही आयुष से मिला था। एक बार उसने मजाक मजाक में ही कह दिया था कि उसके पास क्रिप्टोकरेंसी है। इसके बाद आयुष ने किडनैप करने की प्लानिंग बनाई। हिरेन के पिता के अनुसार सभी बदमाशों ने उसका अकाउंट भी देखा लेकिन रुपए नहीं मिले। बदमाश पीड़ित को बाड़मेर से बोलेरो में डालकर लेकर वापस जोधपुर रवाना हो गए। 7 फरवरी की शाम को हिरेन को सर्किट हाउस रोड पर उतार कर भाग गए। बाद में पुलिस ने आयुष को डिटेन कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका