न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Jodhpur Corona Updates: लॉकडाउन का खौफ, मजदूरों का पलायन शुरू, करीब 40 हजार अपने घर को लौटे

लॉकडाउन की स्थितियां पैदा होते ही प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। प्रदेश में गत शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की अफवाह उड़ने लग गई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 19 Apr 2021 10:41:59

Jodhpur Corona Updates: लॉकडाउन का खौफ, मजदूरों का पलायन शुरू, करीब 40 हजार अपने घर को लौटे

कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए आखिरकार राजस्थान सरकार ने सख्त कदम उठा ही लिया, देर रात लॉकडाउन के आदेश तो जारी किए गए लेकिन गहलोत सरकार ने इसे 'जन अनुशासन पखवाड़ा' का नाम दिया गया। लॉकडाउन की स्थितियां पैदा होते ही प्रवासी मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। प्रदेश में गत शुक्रवार को वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की अफवाह उड़ने लग गई थी जिसके बाद मजदूरों ने अपने घर की तरफ रुख करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि सनसिटी जोधपुर से अब तक करीब 40 हजार मजदूर अपने घरों को लौट गए हैं। रविवार को शहर के पावटा रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। बाद में यह सिलसिला दिनभर जारी रहा। पलायन करने वाले लोगों का कहना था कि पिछली बार जिस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था वैसी नौबत दुबारा न आए इसलिए समय रहते ही घर जाना मुनासिब है। जोधपुर से पलायन करने वाले अधिकतर मजदूर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। ये लोग जोधपुर सिटी समेत आसपास के शहरों और कस्बों में मजदूरी के लिए यहां आए थे।

उल्लेखनीय है कि जोधपुर राजस्थान के सबसे ज्यादा संक्रमित शहरों में शुमार है। यहां संक्रमण की दर बड़ी तेजी के साथ बढ़ रही है। जोधपुर में शनिवार को एक ही दिन में कोरोना से 17 लोगों की मौत हो गई थी। यहां दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। रविवार को भी जोधपुर में एक ही दिन में जोधपुर 1695 नए मरीज मिले। वहीं, 7 लोगों की मौत भी हुई।

राजस्थान में लगा 15 दिन का लॉकडाउन

आपको बता दे, राजस्थान में सरकार ने 19 अप्रैल से 3 मई तक पाबंदियां लगा दी हैं, इस दौरान मामूली छूट के साथ सख्ती से सब कुछ बंद रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। बाजार-माल-सिनेमाघर बंद रहेंगे। होम डिलीवरी के लिए छूट रहेगी। मजदूरों का पलायन न हो इसलिए कंस्ट्रक्शन वर्क जारी रहेगा। इंडस्ट्रीज़ को भी लाकडाउन से छूट दी गई है। नई गाइडलाइन के अनुसार खाने-पीने का सामान, दूध डेयरी, किराना सामान, मंडियां, फल-सब्जियां, डेयरी, पशुचारा से संबंधित रिटेल और होलसेल दुकानें शाम 5 बजे तक खुलेंगी। इन्हें होम डिलीवरी करने पर प्राथमिकता देनी होगी। विशेष परिस्थितियों में ही दुकान से बेच सकेंगे। फेरी लगाकर शाम 7 बजे तक ही फल-सब्जी बेच सकेंगे। पेट्रोल पंप रात 8 बजे तक ही खुलेंगे। सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जारी रहेंगी। राशन की सरकारी दुकानें सातों दिन खुलेंगी। आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को छोड़ सभी सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी में अमेरिका, भारत भी संभावित दायरे में
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
15 अक्टूबर से UPI के नियमों में बड़ा बदलाव, 2000 रुपये से ऊपर के पेमेंट पर लगेगा MDR; जानें किसे छूट
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
100% टैरिफ की धमकी के बीच भारत का रुख साफ, रूस से तेल खरीद पर नहीं बदली नीति
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
UPI पर MDR लागू होने से इंडस्ट्री को मिलेगा राजस्व, PhonePe CEO समीर निगम ने बताया क्यों जरूरी है यह कदम
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
10 हजार स्टेप जरूरी नहीं! 30 मिनट की जापानी वॉकिंग से बढ़ेगी वॉक की इंटेंसिटी, वजन घटाने में मिल सकती है मदद
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल