न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जैसलमेर में गाय बचाने के प्रयास में पलटी कार, हादसे में 3 की मौत

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतकों में पति-पत्नी व फॉर्च्यूनर कार का ड्राइवर शामिल है। हादसे में कार में सवार अन्य 5 लोग घायल हो गए। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 22 Feb 2022 12:41:51

राजस्थान: जैसलमेर में गाय बचाने के प्रयास में पलटी कार, हादसे में 3 की मौत

राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। मृतकों में पति-पत्नी व फॉर्च्यूनर कार का ड्राइवर शामिल है। हादसे में कार में सवार अन्य 5 लोग घायल हो गए। सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

लाठी थाना एएसआई दीपाराम ने बताया कि हादसे में मोहनगढ़ के रहने वाले महावीर पुत्र जेठमल, चम्पा देवी पत्नी ओमप्रकाश और ओमप्रकाश पुत्र देवाराम की मौत हुई है। मरने वालों में चम्पा देवी और ओमप्रकाश पति-पत्नी थे। एएसआई ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी में 8 लोग जोधपुर के पास देचू गांव में किसी रिश्तेदार की मौत पर दुख व्यक्त करने जा रहे थे। खेतोलाई गांव में गाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार चला रहे ओमप्रकाश का शव बुरी तरह से फंस गया। जिसको निकालने में पुलिस को दो घंटे का समय लग गया। पुलिस के अनुसार सभी लोग जोधपुर में रिश्तेदार की मौत में दुख व्यक्त करने जा रहे थे।

5 लोग घायल

हादसे में 5 घायलों आबाराम, पर्वताराम, मुकनाराम, पप्पूदेवी और आशुदेवी को पोकरण अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद पप्पू देवी पत्नी चुन्नीलाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया हैं। अन्य घायलों की स्थिति ठीक है। उनका पोकरण अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट