न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: जयपुर में 9 ओमिक्रॉन संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव, RUHS अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर इन दिनों पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर से राहत की खबर आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 9:00:25

राजस्थान: जयपुर में 9 ओमिक्रॉन संक्रमितों की रिपोर्ट आई निगेटिव, RUHS अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) को लेकर इन दिनों पूरी दुनिया में दहशत का माहौल है। ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच राजस्थान की राजधानी जयपुर से राहत की खबर आई है। राजस्थान के जयपुर में पाए गए 9 ओमिक्रॉन मरीजों की रिपोर्ट भी अब निगेटिव आ गई है। उन्हें RUHS अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि, इन्हें 7 दिन के होम क्वारंटीन में रहना होगा। बता दें कि 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से 4 लोगों का एक परिवार जयपुर आया था। अंतरराष्ट्रीय यात्रा से लौटे इस परिवार ने उसी दिन आदर्श नगर में रहने वाले 5 लोगों से मुलाकात की थी।

इसके बाद 5 दिसंबर को सभी 9 लोगों के कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार का 48 वर्षीय मुखिया दादी का फाटक इलाके का रहने वाला था। इस परिवार में उनकी 38 वर्षीय पत्नी और 12 और 7 साल की दो बेटियां भी शामिल हैं।

यात्रा से लौटने के बाद परिवार ने आदर्श नगर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मुलाकात की थी। इन 5 रिश्तेदारों में 16 वर्षीय लड़की और 71 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। अफ्रीका से लौटा परिवार कोविड का शिकार होने के बाद ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सवाई मान सिंह मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सुधीर भंडारी ने बताया, 'सभी कोविड नेगेटिव आए हैं। वे एक के बाद एक किए गए दो कोविड टेस्ट में नेगेटिव आए हैं।’ उन्होंने आगे बताया, ‘सभी पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।'

स्वास्थ्य मंत्री प्रसादी लाल मीणा का कहना है कि वे ओमिक्रॉन को गंभीरता से ले रहे हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए RT-PCR बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि ओमिक्रॉन को कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से कहीं ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। ऐसे में अधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। भारत में ओमिक्रॉन का पहला मामला मिलने के कुछ दिनों के भीतर ही यह संख्या बढ़कर 23 हो गई। इनमें ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं। वहीं सिर्फ राजस्थान में मिले 10 मामले एसिम्पटोमैटिक हैं यानि इन मरीजों में कोई भी लक्षण देखने को नहीं मिले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट