न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर: अस्पताल के ICU में भर्ती महिला के साथ रेप, वेंटिलेटर पर होने के चलते नहीं मचा पाई शोर

जयपुर एक अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नर्सिंग कर्मी की ओर से आईसीयू की एडमिट महिला के साथ अश्लीलता करने की बात सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Mar 2021 1:42:33

जयपुर: अस्पताल के ICU में भर्ती महिला के साथ  रेप, वेंटिलेटर पर होने के चलते नहीं मचा पाई शोर

जयपुर एक अस्पताल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नर्सिंग कर्मी की ओर से आईसीयू की एडमिट महिला के साथ अश्लीलता करने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात ड्यूटी पर तैनात एक मेल नर्सिंग कर्मचारी ने महिला की तबीयत का फायदा उठाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला का ऑपरेशन हुआ था। मुंह पर मास्क लगा था, दोनों हाथ बंधे थे। लिहाजा महिला की असमर्थता का मेल नर्सिंगकर्मी खुशीराम फायदा उठाता रहा है। मामला जयपुर के शैल्बी अस्पताल का है। यहां सोमवार रात ICU में एक नर्सिंगकर्मी ने महिला मरीज के साथ यह हरकत की। अब महिला के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित महिला ICU में अकेली थी। वह इस घटना के बाद पूरी रात रोती रही। सुबह नर्स से शिकायत करने की कोशिश की तो नजदीक ही खड़े आरोपी ने इशारे से धमकी देकर चुप करा दिया। कुछ देर बाद पति वहां पहुंचा तो महिला ने उसे इशारे से घटना के बारे में बताने की कोशिश की। पति ने मामले की गंभीरता को समझा और उसे कॉपी-पेन थमा दिया। उसने पूरी कहानी लिखकर बता दी। इसके बाद पति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी का नाम खुशीराम गुर्जर है। वह करौली के नादौती का रहने वाला है। वह यहां कानोता इलाके में विजयपुरा स्थित कृष्णा धाम में रहता था।

बता दे, आरोपी ने महिला के साथ अश्लील हरकत ही की, लेकिन उस पर रेप का ही केस दर्ज किया गया है। दरअसल, दिल्ली के निर्भया केस के बाद कानून में बदलाव किया गया था। अब गलत तरीके से छेड़छाड़ और अन्य तरीके के यौन शोषण को भी रेप की धाराओं में शामिल किया गया है।

आइसीयू में महिला स्टाफ भी थी उपस्थित

बताया जा रहा है कि रात आइसीयू में महिला स्टाफ भी उपस्थित थी। लेकिन आरोपी नर्सिंगकर्मी महिला स्टाफ को महिला मरीज के पास भेजने की बजाय खुद उसके पास गया था। इधर पुलिस का कहना है कि अभी अनुसंधान जारी है। मेल नर्सिंग कर्मी के अलावा अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उनका कहना है कि अस्पताल के बाहर तो सीसीटीवी लगे है, लेकिन आइसीयू में नहीं है, ऐसे में सभी से पूछताछ की जा रही है।

महिला के पति ने बताया कि रात करीब 8 बजे उसकी पत्नी को ICU में शिफ्ट किया गया था। इसके बाद हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि आप मरीज के साथ नहीं रुक सकते। इमरजेंसी में कोई जरूरत हुई तो हम आपको बुला लेंगे। इसके बाद वह घर चला गया।

डीसीपी प्रदीप मोहन शर्मा ने कहा कि यह वारदात बेहद गंभीर है। पीड़ित के पति ने शाम करीब साढ़े चार बजे चित्रकूट थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ड्यूटी चार्ट और CCTV कैमरों के आधार पर आरोपी की पहचान करके तलाश शुरू की। आरोपी आगरा रोड पर रहता था। पुलिस टीमों ने लोकेशन के आधार पर दबिश देकर उसे पकड़ लिया। थाने में लाने के बाद पूछताछ करके देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले बदला पूरा खेल, ममता की उम्मीदवार ने नाम वापस लिया; दीदी ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
‘काश पुरुषों को भी पीरियड्स होते…’, श्रुति हासन ने क्यों कही ये बात? सोहा अली खान भी नहीं रोक पाईं हंसी
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती