न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 9 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि, देश में एक दिन में 18 केस

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में रविवार को ओमिक्रॉन के एक साथ 18 केस मिले हैं। इनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। जयपुर के एक ही परिवार के 4 लोगों और उनके रिश्तेदारों समेत कुल 9 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 05 Dec 2021 8:59:42

राजस्थान में एक परिवार के 4 सदस्यों समेत 9 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि, देश में एक दिन में 18 केस

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में रविवार को ओमिक्रॉन के एक साथ 18 केस मिले हैं। इनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। जयपुर के एक ही परिवार के 4 लोगों और उनके रिश्तेदारों समेत कुल 9 लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले पुणे में एक और इससे सटे जिले पिंपरी चिंचवाड़ में 7 लोगों में नया वैरिएंट मिला था। दिल्ली में भी एक मरीज इससे संक्रमित मिला है। इसके साथ ही देश में इस वैरिएंट के 5 राज्यों में 22 केस हो गए हैं।

जयपुर में 9 लोगों को कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पाए जाने के बाद चिकित्सा सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि विभाग ने दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार को पूर्व में ही आरयूएचएस में भर्ती करवा दिया था। उनके संपर्क में आए 5 अन्य लोग भी संक्रमित पाए गए हैं, इन्हें भी आरयूएचएस में एडमिट किया गया है। इनमें माता-पिता के साथ दो बच्चे शामिल है।

राजस्थान के संक्रमित मिले परिवार के 4 सदस्य 25 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से दुबई और मुंबई होते हुए जयपुर पहुंचे थे। यहां इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

दुबई और मुंबई में भी इस परिवार की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद ये जयपुर पहुंचे और 28 नवंबर को जयपुर में सिटी पैलेस में एक शादी-समारोह में शामिल हुए। इसी दौरान आदर्श नगर के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गई, तो पता चला कि दक्षिण अफ्रीका से लौटा परिवार भी मिलने आया था। इस परिवार के सैंपल लिए तो एक दिसंबर को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ट्रैवल हिस्ट्री से पूरे मामले का पता चला।

भारत में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल पैसेंजर्स के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।
केंद्र सरकार ने ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, हांगकांग और इजराइल को ‘जोखिम वाले देशों’ की सूची में शामिल किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट