Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan News: जयपुर में 350 कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बंद, राज्य में सिर्फ आज का वैक्सीन स्टॉक

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ वैक्सीन का स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 10 Apr 2021 4:58:55

Rajasthan News: जयपुर में 350 कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर बंद, राज्य में सिर्फ आज का वैक्सीन स्टॉक

राजस्थान में कोरोना संक्रमण बेकाबू हो गया है। प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ वैक्सीन का स्टॉक भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वैक्सीन की कमी के चलते जयपुर के 350 वैक्सीनेशन सेंटर्स पर शनिवार को वैक्सीनेशन बंद हो गया। शहर में पहले 500 से ज्यादा केंद्रों पर वैक्सीनेशन हो रहा था। अब सेंटर्स की संख्या घटकर 150 रह गई है। जयपुर के अलावा अलवर, झुंझुनूं, भरतपुर और करौली जैसे कई सेंटर पर वैक्सीन खत्म हो गई है। पूरे राजस्थान में वैक्सीन के करीब 5 लाख डोज बचे हैं। वैक्सीन आने में अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है। ऐसे में राज्य में सिर्फ आज तक का ही वैक्सीन स्टॉक है, क्योंकि पूरे प्रदेश में हर रोज लगभग 4 से 5 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वहीं, इसके साथ ही प्रदेश में बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ जीवन रक्षक इंजेक्शन रेमडेसिविर की मांग भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की सप्लाई के लिए दवाई कंपनियों को डिमांड भेजी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में अभी करीब 20 हजार इंजेक्शन की डोज है। इससे पहले सरकार ने 21 मार्च को एक्सपाइरी होने से बचाने के लिए पंजाब को करीब 10 हजार इंजेक्शन की डोज भेजी थी। आपको बता दे, प्रदेश में शुकवार को कोरोना के 3 हजार 970 नए मरीज मिले और 12 की मौत भी हुई। प्रदेश में कोरोना केसों की संख्या बढ़ने के कारण रिकवरी रेट भी तेजी से नीचे आ रहा है। पिछले 9 दिन के अंदर रिकवरी रेट करीब 4 फीसदी तक गिरा है। 31 मार्च तक राजस्थान में रिकवरी रेट 96.35 फीसदी था, जो अब गिरकर 92.38 फीसदी पर पहुंच गई है। राज्य में एक्टिव केसों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई। 31 मार्च को राज्य में 8 हजार 663 एक्टिव केस थे, जो बढ़कर 24 हजार से अधिक हो गए है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका