न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: झगड़े में पति ने मारा थप्पड़, गर्भवती पत्नी ने लगा ली फांसी!

राजस्थान के भरतपुर जिले में 4 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह और पति की शराब की लत को कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Posts by : Saloni Jasoria | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 12:27:45

राजस्थान: झगड़े में पति ने मारा थप्पड़, गर्भवती पत्नी ने लगा ली फांसी!

राजस्थान के भरतपुर जिले में एक 4 महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह पुलिस को मृतका का शव घर के एक कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की शादी सिर्फ 11 महीने पहले हुई थी, और प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह को आत्महत्या का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, बयाना कोतवाली थाना पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

पति की शराब की लत बनी आत्महत्या की वजह?

बयाना एसडीएम दीपक मित्तल के अनुसार, मृतका अंजलि, डीग जिले के कामां थाने के बिलोंद गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी 11 महीने पहले बयाना के लाल दरवाजा निवासी पुनीत से हुई थी। घटना के समय अंजलि 4 महीने की गर्भवती थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति पुनीत शराब का आदी था, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। इसी तनाव और पारिवारिक कलह के चलते अंजलि ने यह कठोर कदम उठाया।

झगड़े के बाद थप्पड़, फिर आत्महत्या

एएसपी हरिराम कुमावत के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान पति ने पत्नी को थप्पड़ मारा, जिससे आहत होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रितिका के पिता ने थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई, और मामले की जांच जारी है।

एसडीएम कर रहे मामले की गहन जांच

घटना के बाद एसडीएम दीपक मित्तल, एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत, सीओ कृष्णराज जांगिड़ सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच एसडीएम दीपक कुमार मित्तल द्वारा की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी