न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, 'स्पेशल-26' की तर्ज पर होटल में इंटरव्यू कर 14 युवाओं से ठगे लाखों रूपये

राजस्थान में सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। फर्जी IAS अधिकारी बनकर इंटरव्यू आयोजित करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया। 'स्पेशल-26' की तर्ज पर रची गई इस साजिश में पहले ही दो आरोपी पकड़े जा चुके थे।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 1:04:39

राजस्थान में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार, 'स्पेशल-26' की तर्ज पर होटल में इंटरव्यू कर 14 युवाओं से ठगे लाखों रूपये

राजस्थान में सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। यह ठग खुद को IAS अधिकारी बताकर महंगे होटलों में इंटरव्यू आयोजित करता और युवाओं से मोटी रकम ऐंठता था। मामले में पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि अब मास्टरमाइंड को भी हिरासत में लिया गया है।

'स्पेशल-26' की तर्ज पर रची गई थी साजिश

पूरी ठगी की योजना अक्षय कुमार की फिल्म ‘स्पेशल-26’ की तरह बनाई गई थी। ठग फर्जी IAS अधिकारी बनकर बेरोजगार युवाओं को अपने जाल में फंसाता, उन्हें महंगे होटलों में बुलाकर इंटरव्यू आयोजित करता और फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर पैसे वसूलता। गिरोह के एक सदस्य को डॉक्टर बनाया गया था, जो जॉइनिंग से पहले मेडिकल प्रक्रिया का नाटक करता था।

ठगी में 6 लोग शाम‍िल थे

गिरफ्तार मास्टरमाइंड समेत इस ठगी में कुल 6 लोग शामिल थे, जिनकी भूमिकाएं पहले से तय थीं। गिरोह का सरगना फर्जी IAS अधिकारी बनकर युवाओं और उनके परिवारों को प्रभावित करता था। कुछ सदस्य फर्जी पीए और बिचौलियों की भूमिका निभाते, जो नौकरी के लिए पैसों की डील फाइनल करते थे। एक सदस्य मेडिकल जांच अधिकारी बनकर भर्ती प्रक्रिया को असली जैसा दिखाने का काम करता था, जबकि कुछ लोग फर्जी जॉइनिंग लेटर तैयार करने में शामिल थे, जिससे पीड़ितों को किसी तरह का शक न हो।

गिरोह के खिलाफ पहला मामला 2 जुलाई 2023 को दर्ज हुआ था, जब सेना से रिटायर्ड मानसिंह नामक व्यक्ति ने मुरलीपुरा थाने में शिकायत की। उनके छोटे भाई, जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, की मुलाकात बगरू के पूर्व पार्षद अनिल कुमार मीणा से हुई। अनिल ने बताया कि उसके परिचित अभिषेक शर्मा की बड़े अधिकारियों से सीधी सेटिंग है और वह 58 सरकारी पदों की भर्ती को नियंत्रित कर रहा है। इस झांसे में आकर पीड़ितों से बड़ी रकम वसूली गई।

20 मार्च को मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जब पीड़ितों को तय समय पर जॉइनिंग नहीं मिली और उन्होंने दबाव बनाना शुरू किया, तो ठगों ने बहाने बनाकर उन्हें टालने की कोशिश की। लगातार टालमटोल से पीड़ितों को शक हुआ, और जब उन्होंने गहराई से जांच की, तो फर्जी IAS अधिकारी और पूरी भर्ती प्रक्रिया की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान गिरोह के दो सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि मास्टरमाइंड को 20 मार्च को पुलिस ने पकड़ लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी