न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान चुनाव: मतदान के लिए होगा 2 लाख ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल, किया जाएगा रेंडमाइजेशन

मतदान से पहले ईएमएस सॉफ्टवेर का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी को दो बार रेंडमाइज किया जाता है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 15 Nov 2023 5:31:40

राजस्थान चुनाव: मतदान के लिए होगा 2 लाख ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल, किया जाएगा रेंडमाइजेशन

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के सफल आयोजन के लिए दो लाख से ज्यादा ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। कौनसी मशीन किस क्षेत्र में जाएगी इसका किसी को पता नहीं होता। चुनाव आयोग की ओर चुनाव से पहले सभी मशीनों को रेंडमाइजेशन किया जाता है। उसके बाद अलग अलग क्षेत्र में मशीनों को भेज दिया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद आज इसी प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। इसके लिए बुधवार शाम को एम-3 ईवीएम बीयू, सीयू और वीवी पेट का दूसरा रेंडमाइजेशन किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि एम-3 ईवीएम बीयू, सीयू एवं वीवी पेट का दूसरा रेंडमाइजेशन चुनाव पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में होगा। इसके लिए बकायदा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ही चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को पत्र भेजकर बुलाया गया है ताकि बाद में कोई ईवीएम मशीनों को दोष न दें। इसलिए रेंडमाइजेशन के लिए सभी सियासी पार्टी के नुमाइंदों को सूचित किया गया है।

पहला चरण 2 और 3 नवंबर को किया गया था

मतदान से पहले ईएमएस सॉफ्टवेर का उपयोग कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपीएटी को दो बार रेंडमाइज किया जाता है। पहली बार इन्हें विधानसभा क्षेत्र आवंटित करने के लिए 2 और 3 नवंबर को किया गया था। अब दूसरी बार मतदान केंद्र आवंटन के लिए आज रेंडमाइज किया जा रहा है। 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए लगभग 2 लाख ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा।

मशीनों की एफएलसी करवा दी गई है

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी स्तर पर कोई तकनीकी समस्या ना आए इसके लिए अधिकारियों को कई बार प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। कोई भी तकनीकी समस्या का अविलंब निस्तारण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कर दी गई थी।

सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को दी जाती है

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम वीवीपीएटी मशीनों की कमिश्निंग के लिए बीईएल इंजीनियरों द्वारा सभी जिले में 15 नवंबर से तैयारी प्रारंभ की जाएगी। रेंडमाइजेशन और कमिश्निंग की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाता है। दोनों रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम एवं वीवीपीएटी की रेंडमाइज्ड सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों व निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रदान की जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट