न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान चुनाव: 18 सीटों पर रहेगी नजर, आमने-सामने हैं दोनों पार्टियों के दिग्गज

आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली 33 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 21 Oct 2023 9:03:17

राजस्थान चुनाव: 18 सीटों पर रहेगी नजर, आमने-सामने हैं दोनों पार्टियों के दिग्गज

जयपुर। आज राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली 33 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वहीं भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दोनों पार्टियों द्वारा जारी की गई सूचियों में 18 सीटें ऐसी हैं जहाँ दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता आमने सामने हैं। इसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, मंत्री टीकाराम जूली, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। वहीं, भाजपा से सांसद नरेन्द्र कुमार, किरोड़ीलाल मीणा, विधायक कालीचरण सराफ, सुभाष महरिया के नाम सामने आ गए हैं।

दस साल बाद फिर डोटासरा के सामने महरिया

लक्ष्मणगढ़ में दस साल बाद फिर से गोविंद सिंह डोटासरा और सुभाष महरिया आमने-सामने हैं। वर्ष 2013 में डोटासरा ने भाजपा उम्मीदवार सुभाष महरिया को 10 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। डोटासरा अभी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हैं और तीन बार विधायक रह चुके हैं। सुभाष महरिया कांग्रेस में जाकर वापस भाजपा में आए हैं।
यहां मंजू के सामने मंजू

जायल सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों ने मंजू नाम से प्रत्याशी को उतारा है। भाजपा ने मंजू बाघमार और कांग्रेस से मंजू देवी है।

इन 18 सीटों पर आमने-सामने

नोहर- अभिषेक मटोरिया - अमित चाचान

सुजानगढ़- संतोष मेघवाल - मनोज मेघवाल

मंडावा- नरेन्द्र कुमार (सांसद) - रीटा चौधरी

लक्ष्मणगढ़- सुभाष महरिया (पूर्व केन्द्रीय मंत्री)- गोविन्द सिंह डोटासरा (प्रदेशाध्यक्ष)

मालवीय नगर- कालीचरण सराफ - अर्चना शर्मा

सांगानेर- भजनलाल शर्मा (प्रदेश महामंत्री) - पुष्पेन्द्र भारद्वाज

मुंडावर- मंजीत धर्मपाल चौधरी- ललित कुमार यादव

अलवर ग्रामीण- जयराम जाटव- टीकाराम जूली (मंत्री)

सवाईमाधोपुर- किरोड़ीलाल मीणा (राज्यसभा सांसद) - दानिश अबरार

जायल- मंजू बाघमार - मंजू देवी

परबतसर- मानसिंह किनसरिया - रामनिवास गावरिया

बायतू- बालाराम मूंढ - हरीश चौधरी (पंजाब प्रभारी)

डूंगरपुर- बंसीलाल कटारा- गणेश गोघरा

बागीदौरा- कृष्णा कटारा - महेन्द्रजीत सिंह मालवीय (मंत्री)

कुशलगढ़- भीमाभाई डामोर - रमीला खाडिया

प्रतापगढ़- हेमंत मीणा - रामलाल मीणा

नाथद्वारा- विश्वराज सिंह मेवाड - सी.पी. जोशी (विधानसभा अध्यक्ष)

मांडलगढ़- गोपाललाल शर्मा - विवेक धाकड़

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट