न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान चुनाव परिणाम: 90 से 100 के बीच रहा आंकड़ा तो दोनों पार्टियों को करनी पड़ेगी निर्दलीयों और छोटे दलों से बात

एग्जिट पोल्स के नतीजे देखने के बाद भाजपा और कांग्रेस की नजरें निर्दलीय उम्मीदवारों और छोटे दलों पर टिकी हैं जो किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 4:23:28

राजस्थान चुनाव परिणाम: 90 से 100 के बीच रहा आंकड़ा तो दोनों पार्टियों को करनी पड़ेगी निर्दलीयों और छोटे दलों से बात

जयपुर। राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने का रिवाज कायम रहेगा या जनता कांग्रेस का राज खत्म करके भाजपा को मौका देगी। इसका जवाब आने से पहले आए तमाम एग्जिट पोल्स ने दोनों ही दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। इन एग्जिट पोल्स ने जो तस्वीर पेश की है उससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि राजस्थान में कौन सा दल पूर्ण बहुमत के साथ आएगा। इनसे सिर्फ एक ही बात स्पष्ट हो रही है कि कांग्रेस और भाजपा में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है।

एग्जिट पोल्स के नतीजे देखने के बाद भाजपा और कांग्रेस की नजरें निर्दलीय उम्मीदवारों और छोटे दलों पर टिकी हैं जो किंगमेकर की भूमिका में आ सकते हैं। दोनों दलों की ओर से इस दिशा में की जा रही कोशिशों के बीच गहलोत सरकार के ताकतवर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने 'प्लान बी' को खुलकर स्वीकार किया है। उन्होंने कांग्रेस को बहुमत मिलने की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि यदि जादुई आंकड़े तक पार्टी नहीं पहुंच पाई तो भी सरकार बनाने की कोशिश की जाएगी।

खाचरियावास से इंडिया टीवी पर एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी विजेता विधायकों को टूट से बचाने के लिए होटल बुक करा रही है? खाचरियावास ने खुद को साफगोई से बोलने वाला बताते हुए कहा, 'यदि 100 से 90 के बीच आंकड़ा आता है तो होटल और रिसॉर्ट तो भाजपा और कांग्रेस दोनों बुक करा लेंगे। आंकड़ा 100 से 90 के बीच आता है तो हर पार्टी कोशिश करती है कि निर्दलीय और अन्य साथ आएं। मेरी आदत है, मैं खुलकर बात करता हूं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो रिपोर्ट मिली है उसके मुताबिक कांग्रेस 100 के पार जा रही है।

नेक टू नेक मुकाबला, कांग्रेस भी अलर्ट पर

खाचरियावास ने कहा, यदि हम 100 के पार नहीं जा रहे हैं तो हमें निर्दलीय और छोटी पार्टियों की जरूरत पड़ेगी। भाजपा भी कोशिश करेगी। कोशिश करना गुनाह नहीं है। अलर्ट मोड पर रहना हर पार्टी की जिम्मेदारी है। अलर्ट मोड पर कांग्रेस भी रहेगी और भाजपा भी रहेगी, क्योंकि अब नेक टू नेक पर आ गया है। एग्जिट पोल भी बता रहा है। कुछ में भाजपा जीत रही है और कुछ में हम जीत रहे हैं।'

एक भी सीट ज्यादा मिली तो कांग्रेस की सरकार

त्रिकोणीय नतीजा आने पर कांग्रेस क्या करेगी, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'हंग असेंबली हुई तो हम निर्दलीय और अन्य पार्टियों से जीतकर आने वाले लोगों से बात करेंगे। कोशिश करेंगे सरकार बनाने की। हमारे पास मैजिक आंकड़ा नहीं आया तो हम दूसरों से समर्थन लेने की कोशिश करेंगे। कैसे भी सरकार बनाने की कोशिश करेंगे। हर आदमी को करना भी चाहिए। राजनीति में तो यह सब चलता है। यह तब की बात है जब हमें आंकड़ा नहीं आया। यदि हमारी एक भी सीट भाजपा से ज्यादा आती है तो हम सरकार बनाएंगे।

मुख्यमंत्री कौन बनेगा के सवाल पर खाचरियावास ने कहा कि 3 दिसंबर को नतीजे के बाद तय होगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा और कांग्रेस की सरकार बनी तो राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे तय करेंगे कि राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट