न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जलदाय मंत्री महेश जोशी और एसीएस सुबोध अग्रवाल तक पहुँची ED

जल जीवन मिशन योजना में घोटाले को लेकर एक बार फिर से ईडी की सर्च शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने जयपुर में जलदाय मंत्री महेश जोशी और जलदाय विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल समेत कई अधिकारियों के आवास पर रेड मारी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 03 Nov 2023 10:37:22

राजस्थान : जलदाय मंत्री महेश जोशी और एसीएस सुबोध अग्रवाल तक पहुँची ED

जयपुर। राजस्थान में हजारों करोड़ रुपयों के जल जीवन मिशन योजना में घोटाले को लेकर एक बार फिर से ईडी की सर्च शुरू हो गई है। शुक्रवार सुबह ईडी की टीम ने जयपुर में जलदाय मंत्री महेश जोशी और जलदाय विभाग के एसीएस सुबोध अग्रवाल समेत कई अधिकारियों के आवास पर रेड मारी। सुबह करीब 8 बजे ईडी की टीम सचिवालय पहुंची और कई जगह सर्च करना शुरू किया।

ईडी ने कुछ सप्ताह पहले इस मामले से जुड़े ठेकेदारों और अन्य लोगों के यहां पर छापे मारे थे। इस मामले में ईडी की टीम ने रेड के दौरान ढाई करोड़ रुपये की नगदी बरामद की थी। साथ ही ईडी की टीम ने सोने की एक ईंट भी बरामद की थी जो करीब 1 किलो वजन की थी। जिसका बाजार मूल्य साठ लाख रुपए से भी ज्यादा था।

फिलहाल इस मामले में अब अफसरों के यहां छापे मारे जा रहे हैं। ईडी की राजस्थान में लगातार बड़ी कार्रवाई से अधिकारियों में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। कई कांग्रेसी नेताओं के यहां पर पहले ही छापे मारे जा चुके हैं। सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने इस ईडी के रेड पर कहा है कि हमने इस भ्रष्टाचार के सभी साक्ष्य दिए हैं। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तो होनी ही थी।

क्या बोले महेश जोशी

मैं दोषारोपण नहीं करना चाहता। ईडी निष्पक्ष होकर जांच करें। चुनावी माहौल में ईडी क्यों एक्टिव हो गई ये सभी को पता है। मुझे मीडिया से जानकारी मिली है की सचिवालय स्थित मेरे दफ्तर में छापे मारी की गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी सुबोध अग्रवाल सहित कई अधिकारियों के आवास पर ईडी टीमें पहुंची है। ईडी की छापेमारी से अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। सुबोध अग्रवाल एडिशनल चीफ सेक्रेटरी हैं। ACS और सीनियर ब्यूरोक्रेट IAS सुबोध अग्रवाल पर ED की रेड जारी है। उनके आवास, दफ्तर सहित 20 ठिकानों पर ईडी की टीमें पहुंची हैं। वहीं, केडी गुप्ता, चीफ इंजीनियर, दिनेश गोयल, इंजीनियर और रामकरण शर्मा, प्रॉपर्टी डीलर के जयपुर स्थित ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई जारी है।

ईडी की छापेमारी की खबर लगते ही विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया। ईडी की टीम सचिवालय में भी पहुंची और विभाग के कार्यालय में सर्च किया जा रहा है। इससे पहले भी ईडी ने जलदाय विभाग से जुड़े कई अधिकारियों और ठेकेदारों के ठिकानों पर सर्च किया था। माना जा रहा है कि ईडी की इस कार्रवाई के दौरान कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं। मामले में सुबोध अग्रवाल की जल्द गिरफ्तारी भी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट