न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डूंगरपुर: दुल्हन की खुशियों पर छाया कोरोना का काला साया, मेहंदी उतरने से पहले ही उजड़ा सुहाग

राज्य के डूंगरपुर जिले में एक दुल्हन की शादी के बाद अभी उसकी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कोरोना से उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत शादी के महज 9 दिन बाद हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 04 May 2021 7:41:56

डूंगरपुर: दुल्हन की खुशियों पर छाया कोरोना का काला साया, मेहंदी उतरने से पहले ही उजड़ा सुहाग

राजस्थान में कोरोना संक्रमण के चपेट में आए मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के डूंगरपुर जिले में एक दुल्हन की शादी के बाद अभी उसकी मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था कोरोना से उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत शादी के महज 9 दिन बाद हो गई। इससे मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार डूंगरपुर जिले के गलियाकोट पंचायत समिति के दादरोड़ा निवासी 24 वर्षीय रूपलाल रोत की शादी 25 अप्रैल को रातड़िया निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी। वहीं उसकी दोनों बहनों की शादी भी 27 व 30 अप्रैल को ही हुई है। शादी के दूसरे ही दिन रूपलाल को तकलीफ होने पर सागवाड़ा में कोरोना जांच करवाई गई। 2 दिन बाद आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इस पर उसे सागवाड़ा में बेड नहीं मिलने पर उसे डूंगरपुर कोविड अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद परिजन उसे वापस अपने घर लेकर चले गए थे। लेकिन इस बीच घर पर ही होम आइसोलेशन के दौरान रूपलाल ने दम तोड़ दिया। शादी के 9 दिन बाद ही रूपलाल की मौत से परिवार में गमगीन माहौल है। पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मचा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण बेहद स्पीड से बढ़ रहा है। प्रदेश में प्रतिदिन नये मरीज मिलने और बेहताशा मौतें होने का नया रिकॉर्ड कायम हो रहा है। कोरोना के इस रौद्र रूप को देखकर लोग अब सहमने लग गये हैं। कोरोना संक्रमण की चेन को रोकने के लिये राज्य में 'रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़ा' लागू है।

राजस्थान वर्तमान में स्थिति बेहद चिंताजनक है। भारत की ओवरऑल रिकवरी रेट 81.80% रेट है, जबकि राजस्थान 69.40% है रिकवरी रेट। रिकवरी रेट के मामले में राजस्थान की रैंकिंग पूरे देश में नीचे से तीसरे स्थान पर है। लक्ष्यद्वीप में 60.20%, उत्तराखण्ड में 68.30% रिकवरी रेट के बाद राजस्थान का नंबर आता है। हालांकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या ठीक होने से राहत की सांस ले रही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी की कार पर पथराव, बोलीं- खिड़की खुली होती तो सिर फट जाता; बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
IIT दिल्ली में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर ओवैसी नाराज, छात्रों के ‘सिर झुकाने’ के निर्देश पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, PM मोदी से मिलेंगे NCP शरद पवार गुट के सभी 8 सांसद
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
राहुल गांधी ने बताया फिटनेस का मंत्र, 56 की उम्र में भी रहते हैं एक्टिव; जानें किन चीजों से बनाई दूरी
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार: मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने युवक को दौड़ाकर मारी गोली, कंधे के आर-पार हुई गोली; 3 आरोपी गिरफ्तार
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बिहार के सहरसा में पूजा का प्रसाद खाने के बाद 100 से ज्यादा लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
बेडशीट से आती है सीलन और पसीने की बदबू? इन आसान तरीकों से करें दूर
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
चौड़े हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे मेहंदी के ये 6 ट्रेंडी डिजाइन, शिवरात्रि और तीज पर जरूर आजमाएं
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं कोमल रानी स्वर्णकार, मिस्ट्री गर्ल को लेकर फिर चर्चा में आया एक्टर का नाम
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
घायल होने की खबरों के बीच मोजतबा खामेनेई का नया वीडियो आया सामने, सेहत को लेकर क्या है अपडेट?
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
हर-हर महादेव से गूंजेगा सावन का दूसरा सोमवार, अपनों को भेजें ये 10 खास शायरी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
व्रत में कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का मन हो तो बनाएं शकरकंदी की टिक्की, आसान है रेसिपी
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
महाराष्ट्र में दूध हुआ महंगा, 11 अगस्त से 2 रुपये बढ़ेंगे दाम; गाय का दूध ₹62 और भैंस का ₹78 प्रति लीटर
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए
Toxic: पहली मुलाकात में ही यश की फैन हो गई थीं नयनतारा, बोलीं- साढ़े चार साल फिल्म को दे दिए