न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : पैसा के लालच में जिंदा आदमी का कर देते पोस्टमार्टम, दौसा पुलिस ने गैंग के 15 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने गिरोह में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वकील, पुलिसकर्मी, डॉक्टर और कंपनी सर्वेयर भी शामिल हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 10:15:01

राजस्थान : पैसा के लालच में जिंदा आदमी का कर देते पोस्टमार्टम, दौसा पुलिस ने गैंग के 15 लोगों को किया गिरफ्तार

क्या कभी आपने पोस्टमार्टम गैंग के बारे में सुना है। यह सुनने में थोडा अटपटा लगेगा लेकिन यह साचा है। राजस्थान के दौसा जिले में ऐसा गिरोह पुलिस ने पकड़ा जो बिना मौत हुए लोगों पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करता है। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट के आधार पर व्यक्ति के नाम से 10 लाख रुपए का क्लेम तक उठा लेता है। पुलिस ने गिरोह में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वकील, पुलिसकर्मी, डॉक्टर और कंपनी सर्वेयर भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2016 में यहां कोतवाली थाने में दिल्ली के रहने वाले अरूण नामक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत होने का मामला दर्ज कराया गया। पुलिस की जांच में जांच अधिकारी रमेश चंद और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सतीश और एक वकील चतुर्भुज की मिलीभगत सामने आई। पुलिस ने जांच में पाया कि अरुण नामक व्यक्ति की मौत हुई ही नहीं और वह अभी जिंदा है। इसके बावजूद एक्सीडेंट दिखाया गया और फर्जी पोस्टमार्टम भी दस्तावेजों के आधार पर बीमा कंपनी के सर्वर के साथ मिलकर 10 लाख रुपए का क्लेम भी ले लिया।

पहले भी कई मामले सामने आए

पुलिस ने जांच में पाया गया है कि यह पहला मामला नहीं है बल्कि इस तरह के कई मामले मिले, जिनमें सड़क दुर्घटना नहीं होने के बावजूद भी कागजों में सड़क दुर्घटना दिखाई गई। गिरोह ने व्यक्ति को मृत बताकर फर्जी पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद मामलों की जांच सीआईडी सीबी और जयपुर रेंज आईजी कार्यालय के द्वारा भी की गई। लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कुल 3 मामलों का खुलासा किया है।

दौसा एसपी अनिल कुमार ने बताया कि 2016 में बेजवाडी निवासी रामकुमार मीणा का फर्जी एक्सीडेंट और फर्जी पोस्टमार्टम दिखाया गया, जबकि रामकुमार की मौत 3 माह पहले ही टीबी की बीमारी से हो गई थी। इसी तरह 2016 में भांवता गांव निवासी जनसीराम और नाथूलाल की मौत सड़क दुर्घटना में बताकर फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार की गई थी, जबकि जनसीराम की हार्टअटैक से और नाथूलाल की मृत्यु कैंसर से हुई थी।

पुलिस ने इन मामलों में आरोपी डॉक्टर सतीश, एएसआई रमेश चंद और एडवोकेट चतुर्भुज सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन 3 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी वर्ष 2019 में भी इसी तरह के एक प्रकरण में हो चुकी है। फर्जी क्लेम उठाने के मामले में अभी अन्य कई आरोपी फरार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट