न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: दिल दहला देगी हैवानियत, अलवर में पत्नी को बांधकर पति ने गर्दन, पेट और प्राइवेट पार्ट्स पर मारा चाकू

राजस्थान के अलवर के सदर थाना क्षेत्र के चिकानी के पास गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी के हाथ पैर बांधे और बाद में चाकू से गर्दन, पेट, छाती और प्राइवेट पार्ट्स पर वार कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Aug 2022 10:17:10

राजस्थान: दिल दहला देगी हैवानियत, अलवर में पत्नी को बांधकर पति ने गर्दन, पेट और प्राइवेट पार्ट्स पर मारा चाकू

राजस्थान के अलवर के सदर थाना क्षेत्र के चिकानी के पास गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी के हाथ पैर बांधे और बाद में चाकू से गर्दन, पेट, छाती और प्राइवेट पार्ट्स पर वार कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आरोपी ने चाकू से 10 वार किए। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके परिजन का कहना है कि उसके पति ने शराब के लिए पैसे मांगे थे। जब मना कर दिया तो वह हैवानियत पर उतर आया। जिला हॉस्पिटल में डॉ योगेश उपाध्याय, डॉ मनमोहन, डॉ रविंद्र, तेजेंद्र मलिक, नरेश यादव, प्रवीण शर्मा, मुकेश व मनीषा सहित अन्य स्टाफ ने ऑपरेशन किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नाहरपुर गांव निवासी दीपिका की शादी 13 साल पहले रतन सिंह राजपूत निवासी हाजीपुर थाना नोगावा के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा और बेटी है। बताया जा रहा है कि महिला का पति शराब का आदी है। इस वजह से वह मायके में रहती थी। उसका पति भी साथ रहने लगा था। इसके बावजूद उसकी शराब पीने को लेकर हर दिन पत्नी के साथ कहासुनी होती रहती थी। रविवार रात भी शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ। आरोप है कि रतन अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग रहा था। पैसे नहीं देने पर वह इतने गुस्से में आ गया कि उसने पत्नी को मारने की प्लानिंग की। सोमवार की सुबह 4 बजे रतन ने पत्नी के हाथ-पैर पलंग से बांध दिए। इसके बाद उसने चाकू से पेट व गर्दन व प्राइवेट पार्ट पर वार किए। इस हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। इसके बाद महिला को परिजन ने अलवर के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है।

दीपिका के भाई कालिदास ने बताया कि उसका जीजा शराबी व जुआरी है। इसलिए बहन को मायके ले आया। यहां जीजा भी आकर रहने लगा, लेकिन उसने जुआ खेलना और शराब पीना नहीं छोड़ा। वह आए दिन बहन से शराब के लिए पैसे मांगकर परेशान करता है। परिजन का आरोप है कि जब पैसे देने से मना कर दिया तो उसने वारदात को अंजाम दिया है।

महिला का ऑपरेशन करने वाले अस्पताल के सर्जरी विभाग के हेड डॉक्टर योगेश उपाध्याय ने बताया कि महिला की गर्दन, पेट व प्राइवेट पार्ट के आसपास चाकू लगे थे। दो जगह से आंत डैमेज है। खून काफी बह चुका है। अब तक 5 यूनिट ब्लड चढ़ाया जा चुका है। महिला के परिजन की ओर से अभी तक थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट