न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान झेल रहा कोरोना का तांडव, लगातार तीसरे दिन आए रिकॉर्ड केस, 5,528 नए संक्रमित

राजस्थान में कोरोना अपना तांडव दिखा रहा हैं और अप्रैल में लगातार यह तीसरा दिन है जब संक्रमितों की संख्या 5 हजार को पार गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 13 Apr 2021 10:17:10

राजस्थान झेल रहा कोरोना का तांडव, लगातार तीसरे दिन आए रिकॉर्ड केस, 5,528 नए संक्रमित

राजस्थान में बढ़ता कोरोना आमजन में खौफ पैदा कर रहा हैं लेकिन कई लोग अभी भी लापरवाह बरत रहे हैं जिससे हर दिन रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। आज मंगलवार को कोरोना के 5,528 नए केस मिले हैं। राजस्थान में कोरोना अपना तांडव दिखा रहा हैं और अप्रैल में लगातार यह तीसरा दिन है जब संक्रमितों की संख्या 5 हजार को पार गई। 28 लोगों की मौत भी हो गई। यह अब तक एक दिन में हुई मौतों की सबसे ज्यादा संख्या है। राजस्थान में आज कोरोना के 59,209 सैंपल लिए, जिसमें से हर 11वां सैंपल पॉजिटिव आया है। राज्य में अब तक कुल 3 लाख 75 हजार 92 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 2979 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से अब तक कुल 3 लाख 31 हजार 423 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पॉजिटिव मामलों में जयपुर समेत कई शहरों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। 33 में से 15 जिलों में 100 से ऊपर केस आए हैं। राजधानी जयपुर में रिकॉर्डतोड़ 989 केस मिले हैं। राजस्थान में आज जिलेवार कोरोना केसों की बात करें तो जोधपुर में 770, उदयपुर 729, कोटा 616, अजमेर 239, पाली 206 और डूंगरपुर में 201 नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही और टोंक में कोरोना केसों की संख्या 100 के पार गई है।

अप्रैल में अब तक 161 लोगों की मौत, एक्टिव केस 40 हजार के पार

राजस्थान में अप्रैल का माह कोरोना के नजरिए से बेहद घातक साबित हो रहा है। आज पूरे राज्य में इस बीमारी से 28 लोगों की मौत हो गई। अप्रैल में अब तक की बात करें तो कुल 161 लोग बीमारी से अपना दम तोड़ चुके हैं। वहीं दूसरी तरफ एक्टिस केस भी इस बार बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। राजस्थान में एक्टिव केस 40,690 पर पहुंच गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव

अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी

निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते

कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार

क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान

7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत