न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan News: CM गहलोत ने कहा - इस बार गांवों में भी फैल रहा कोरोना, रोजी-रोटी बचाने के लिए नहीं लगा रहे लॉकडाउन

राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 5,105 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, 10 मौतें भी हुई है। इससे पहले शनिवार को 4401 कोरोना केस सामने आए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 9:27:16

Rajasthan News: CM गहलोत ने कहा - इस बार गांवों में भी फैल रहा कोरोना, रोजी-रोटी बचाने के लिए नहीं लगा रहे लॉकडाउन

राजस्थान में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 5,105 नए कोरोना मरीज मिले वहीं, 10 मौतें भी हुई है। इससे पहले शनिवार को 4401 कोरोना केस सामने आए थे। राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, 'पिछली बार कोरोना गांव में नहीं फैला था, लेकिन अब गांवों में फैल रहा है। कोरोना से मरने वालों में 30% गांवों के हैं। छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में हालात भयावह हो रहे हैं। हमारे डूंगरपुर, बासंवाड़ा, जालौर, उदयपुर की तरफ हालत बिगड़ रहे हैं। इन जिलों में गुजरात से आने वाले लोगों की वजह से संक्रमण बढ़ रहा है।'

लॉकडाउन को लेकर सीएम ने कहा- 'रोजी-रोटी बचाने के लिए हम लॉकडाउन नहीं लगा रहे हैं। ताकि आजीविका चलती रहे, लेकिन जीवन बचाना भी जरूरी है। हमें सख्ती करनी होगी। शादी समारोहों में आने वाले लोगों की संख्या को पहले कम ​किया, अब और कम करेंगे।'

सीएम ने कहा- 'पहले कोरोना का डर था,अब लोगों में भय खत्म हो गया। जनता समझ नहीं रही है। लोग लापरवाह हो गए हैं। हमने सख्ती की है। नाइट कर्फ्यू लगाए हैं। रेस्टोरंट बंद किए हैं। शादी समाराहों में लोगों की संख्या और कम होगी। बहुत कम लोग मास्क लगा रहे हैं। हमारा मानना है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में पुलिस का सहयोग कम लेना चाहिए। ज्यादा लेंगे तो झगड़े होंगे, बदतमीजी होंगी। पर लोग मानेंगे ही नहीं तो क्या करेंगे? मृत्यु दर डबल हो गई है। वैक्सीन के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोरोना की स्पीड डबल हो गई है। एक प्रकार से नया कोरोना आ गया है। यह बहुत खतरनाक है।'

वैक्सीन की कमी को लेकर सीएम ने कहा, 'राजस्थान ही नहीं आठ राज्यों में वैक्सीन की कमी है।' आपको बता दे, केंद्र सरकार ने आज 4 लाख वैक्सीन की डोज भेजी है। लेकिन यह केवल एक दिन की ही डोज है। वैक्सीन की कमी को लेकर केंद्र से मांग भी की है। उधर, प्रदेश में वैक्सीन की कमी के कारण रविवार को करीब 60% केंद्रों पर वैक्सीनेशन बंद था।

नए मरीज बढ़ने का सीधा असर एक्टिव केस पर भी पड़ा है। कोरोनाकाल में राज्य में एक्टिव केस पहली बार 30 हजार के पार पहुंच गए। शनिवार तक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 27,906 तक पहुंच गई थी। एक अप्रैल को एक्टिव मरीज 9,563 थे। 10 दिन के भीतर ही ये 3 गुना से अधिक बढ़ गए। इस रफ्तार से एक्टिव केस बढ़ने के कारण अस्पतालों पर फिर दबाव आ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका में ट्रंप को मिला 100% टैरिफ का अधिकार!, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पास हुआ रूस प्रतिबंध बिल, भारत-चीन पर बढ़ा दबाव
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
अमेरिका के बाल्टीमोर में आधी रात गोलीबारी, चेरी हिल इलाके में एक व्यक्ति की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर किरण बेदी बोलीं- अमेरिकी पुलिस की तरह तुरंत कार्रवाई जरूरी, कैमरा और इंटरसेप्टर से पकड़े जाएं आरोपी
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
निफाड में आवारा कुत्तों के आतंक पर अनोखा विरोध, नगर पंचायत अधिकारी के दफ्तर में छोड़ दिए कुत्ते
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
कर्नाटक में तहसीलदार 50 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 1 करोड़ नकद और एक एकड़ जमीन की थी मांग
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर जारी है रफ्तार, 41वें दिन कमाए 4.08 करोड़; वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
क्या राजनीति में कदम रखेंगी प्रीति जिंटा? ‘वाइब’ की रिलीज से पहले फिर चर्चा में आया सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP नेता आशुतोष रांका ने ‘आशीर्वाद का दीया’ पर उठाया सवाल, पूछा- ‘किसका जन्मदिन है गाइज?’
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
अस्पताल के बेड से डिस्को शांति की तस्वीर वायरल, नाक में ऑक्सीजन कैनुला देख फैंस ने पूछा- कैसी है एक्ट्रेस की तबीयत?
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
सलमान खान को आरती का तरीका समझाती दिखीं अर्पिता, गणपति विसर्जन में भाई-बहन की बॉन्डिंग ने खींचा ध्यान
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत
7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A6c लॉन्च, इतनी है शुरुआती कीमत