Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Corona Updates: आज 1 करोड़ टीके लगाने वाला पहला राज्य बनेगा राजस्थान

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन यहां वैक्सीनेशन भी तेज हो गया है। प्रदेश में अब तक 98.72 लाख टीके लग चुके हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 11 Apr 2021 3:53:33

Corona Updates: आज 1 करोड़ टीके लगाने वाला पहला राज्य बनेगा राजस्थान

राजस्थान में कोरोना संक्रमितों की संख्या भले ही तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन यहां वैक्सीनेशन भी तेज हो गया है। प्रदेश में अब तक 98.72 लाख टीके लग चुके हैं। रविवार को यह आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान देश का ऐसा पहला राज्य होगा, जहां सबसे पहले 1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। जानकारी के अनुसार, केंद्र की तरफ से आज राजस्थान में करीब 4 लाख डोज उपलब्ध करवाई जाएगी।

उधर, राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है. रविवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 4401 कोरोना केस सामने आए। यह संक्रमितों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चार जिलों जयपुर में 657, जोधपुर में 599, कोटा में 599 और उदयपुर में 527। बीकानेर में जिला कलेक्टर ने नाइट कर्फ्यू लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। नए मरीज बढ़ने का सीधा असर एक्टिव केस पर भी पड़ा है। कोरोनाकाल में राज्य में एक्टिव केस पहली बार 28 हजार के करीब पहुंच गए। शनिवार तक प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 27 हजार 906 तक पहुंच गई थी। एक अप्रैल को एक्टिव मरीज 9563 थे। 10 दिन के भीतर ही ये 3 गुना से अधिक बढ़ गए। इस रफ्तार से एक्टिव केस बढ़ने के कारण अस्पतालों पर फिर दबाव आ गया है।
राजस्थान के उदयपुर में संक्रमण बेहद तेजी से फैल रहा है। संक्रमण की रफ़्तार का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां हर तीसरा व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। यानी 100 टेस्ट में से 30 लोग पॉजिटिव आ रहे है। उदयपुर में कोविड-19 पेशेंट्स के लिए उपलब्ध 66% बेड्स फुल हो चुके हैं। इसके अलावा कोटा में कोरोना संक्रमण की दर 22%, जोधपुर में 15% और जयपुर में 8.8% है। राजस्थान में अब तक 3 लाख 85 हजार 688 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहां 2916 लोगों की मौत हो चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका