न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: गांव-गांव में बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना का UK स्ट्रेन, 6 जून तक प्रदेश में 4 लाख एक्टिव केस का अनुमान

जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजस्थान में तेजी से बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना वायरस का UK स्ट्रेन है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 May 2021 11:14:55

राजस्थान: गांव-गांव में बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना का UK स्ट्रेन, 6 जून तक प्रदेश में 4 लाख एक्टिव केस का अनुमान

जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजस्थान में तेजी से बढ़ते संक्रमण के पीछे कोरोना वायरस का UK स्ट्रेन है। यूके स्ट्रेन तेजी से फैलता है, यही वजह है कि इस बार शहर के साथ गांवों में भी कोरोना फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 40% केस ग्रामीण इलाकों से आ रहे हैं, कोरोना से 40% के आसपास मौतें भी ग्रामीण इलाकों में हो रही हैं। प्रदेश में अभी 2.05 लाख एक्टिव केस हैं, 26 दिन बाद यानी 6 जून के आसपास ही प्रदेश में 4 लाख एक्टिव मरीज हो जाएंगे।

कोरोना के यूके स्ट्रेन मिलने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग सजग हो गया है। यूके स्ट्रेन तेजी से फैलता है। इसका सबूत राजस्थान में कोरोना के आंकड़े हैं। राजस्थान में 8 अप्रैल के बाद तेजी से कोरोना के केस बढ़े हैं। 8 अप्रैल को प्रदेश में 3526 पॉजिटिव केस आए थे और 21 हजार कुल एक्टिव केस थे। 11 मई को एक्टिव केस 2.05 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं और रोजाना आने वाले केस 17 हजार के आसपास हैं। पिछले 8-10 दिन से रोज 16 से 18 हजार के आसपास पॉजिटिव केस आ रहे हैं।

राजस्थान सरकार ने अब राजधानी जयपुर के SMS मेडिकल कॉलेज में जीनोम सिक्वेंसिंग शुरू करने का फैसला किया है। अब तक जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए बाहर सैंपल भेजने होते थे। वहां से रिपोर्ट आने में काफी वक्त लगता है। राजस्थान में भी यूके स्ट्रेन का पता काफी देरी से लगा। अगर स्थानीय स्तर पर जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा होती तो वायरस के स्ट्रेन का पता जल्दी लग सकता था, जिससे इलाज के पैटर्न में बदलाव कर मरीजों की जान बचाने के साथ इसका फैलाव रोका जा सकता था। स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि जीनोम सिक्वेंसिंग की सुविधा पूरे देश में 10 जगह है, वह भारत सरकार के नियंत्रण में है। सारे राज्य वहां पर रेगुलर अपने सैंपल भेजते रहते हैं। पिछले दिनों पेंडेंसी ज्यादा थी, हमने अप्रोच किया ताकि हमें पता चले कि प्रदेश में कोरोना का कौन सा स्ट्रेन लोगों को बीमार कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि अब हमने जीनोम सिक्वेंसिंग का काम जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज में शुरू करने का फैसला किया है। विभाग के अफसर इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। यह सुविधा जयपुर में शुरू होने से वायरस के सिंगल, डबल या ट्रिपल म्यूटेंट होने और स्ट्रेन का पता लग जाएगा।

6 दिन में राजस्थान में मिले 1 लाख से ज्यादा नए मरीज

बीते 6 दिन के अंदर राज्य में कोरोना के 1 लाख नए मरीज सामने आए है। इस कारण राज्य में आज संक्रमितों की संख्या 8 लाख से ऊपर पहुंच गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट को देखे तो बीते 24 घंटे में राज्य में 16,384 नए केस मिले हैं, जबकि 164 लोगों की मौत हो गई। वहीं कोरोना से 12,840 लोग रिकवर भी हुए है। हालांकि बुधवार को सैंपलिंग की संख्या मंगलवार की तुलना में कम रही। आज कुल 77032 लोगों के सैंपल की जांच की गई, जिसमें से 16,384 पॉजिटिव मिले है। इस कारण पॉजिटिविटी रेट 21.26% रही। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस 3214 जयपुर में मिले है। इसी तरह जोधपुर में 1260, अलवर में 1214, कोटा 950, उदयपुर 907 और चूरू में 715 केस आए है। राजधानी जयपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब होते जा रहे हैं। यहां आज एक्टिव केसों की संख्या 50,026 पर पहुंच गई। जयपुर में आज कोरोना से 58 लोगों की जान भी चली गई। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पतालों में बेड्स की किल्लत अभी भी बनी हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, ग्राहक देगा या दुकानदार? समझें नए नियम का पूरा गणित
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
दिल्ली सरकार बनाएगी 10 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल, लड़के-लड़कियों दोनों के लिए होगी सुविधा
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
‘महिलाओं को दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर अनसेफ फील होता है’, लेडी बाइकर सिया का नया Video, बोलीं- ‘मेरी जान जा सकती थी’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
UPI चार्ज के मुद्दे पर राहुल गांधी का PM मोदी पर हमला, बोले- ‘अमेरिकी दबाव के आगे फिर सरेंडर कर रहे हैं’
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
अमेरिका से लौटकर सीधे गणपति पूजा में पहुंचे गोविंदा, बच्चों संग लिया बप्पा का आशीर्वाद
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
गणपति उत्सव में राधिका मर्चेंट का खास अंदाज, Kanjeevaram आउटफिट में किया भरतनाट्यम
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
नॉमिनेशन टास्क हुआ कैंसिल, आसिफ खान-रोहेद-स्काउट पर गिरी गाज
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी परिवार की गणेश पूजा में लगा सितारों का मेला, सलमान खान से कटरीना-विक्की तक पहुंचे कई सेलेब्स
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
अंबानी गणपति उत्सव में अदा मलिक के अनोखे बालों ने खींचा ध्यान, पिंक शरारा में दिखा अलग अंदाज
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
आंचल खुराना ने दिखाया मुंबई के 70 हजार रुपये वाले 1 BHK का हाल, बोलीं- अपना घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल
राजस्थान घूमने का बना रहे हैं प्लान? जयपुर से जैसलमेर तक इन जगहों को जरूर करें ट्रैवल लिस्ट में शामिल