न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी संकट के बीच एक साथ नजर आए गहलोत-पायलट, बोले - हम सब एक है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में दाखिल होने से पहले सचिन पायलट और अशोक गहलोत एक साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने 4 दिसंबर को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान में प्रवेश करने की बात कही।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Nov 2022 7:52:38

राजस्थान कांग्रेस में चल रहे सियासी संकट के बीच एक साथ नजर आए गहलोत-पायलट, बोले - हम सब एक है

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में दाखिल होने से पहले सचिन पायलट और अशोक गहलोत एक साथ नजर आए।दोनों नेताओं ने 4 दिसंबर को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के राजस्थान में प्रवेश करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कुछ दिनों पहले सचिन पायलट को ‘गद्दार’ बताया था। उसके बाद यह पहला मौका है जब दोनों नेता एक साथ आए हों। दरअसल, गहलोत ने बृहस्पतिवार को एक टीवी चैनल को दिये इंटरव्यू में कहा था कि पायलट ‘गद्दार’ हैं, जो उनकी जगह नहीं ले सकते, क्योंकि उन्होंने 2020 में कांग्रेस के खिलाफ विद्रोह किया था और राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की थी।दोनों नेताओं के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुएराहुल गांधी ने सोमवार को इंदौर में कहा कि दोनों नेता पार्टी के लिए एसेट्स (धरोहर) हैं।

राहुल गांधी के गहलोत-पायलट पर दिये बयान में बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘राहुल गांधी हम सबके नेता है। जब राहुल गांधी ने कहा है कि एसेट्स (धरोहर) है तो फिर एसेट्स हैं। फिर चर्चा किस बात की।’ उन्होंने कहा, ‘हमारी पार्टी की सबसे बड़ी खूबी यही है। आजादी से पहले और आजादी के बाद, जो नंबर एक नेता होता है उनके अनुशासन में पार्टी चलती हैं। हमारे यहां राहुल गांधी के कहने के बाद कोई गुंजाइश नहीं रहती।’

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश महंगाई और भारी बेरोजगारी से जूझ रहा है तो राहुल गांधी शांति का संदेश दे रहे हैं। चुनौती देशभर में बढ़ रहे तनाव से निपटने की है। गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी के संदेश को सभी ने स्वीकार किया है।

गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा यात्रा से डरती है। भाजपा लोगों को यात्रा के खिलाफ भड़का रही है। राजस्थान में सब एक हैं। हम दोनों एक हैं। यह पार्टी की खूबसूरती है। सीएम अशोक गहलोत के मुताबिक राहुल गांधी ने संदेश दिया है जिसके बाद हम सब एक हैं।

इस मौके पर सचिन पायलट ने कहा कि हमने चुनाव और भारत जोड़ो यात्रा पर विस्तार से चर्चा की है। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरे देश में उत्साह है। सब एकजुट हैं। राजस्थान यात्रा नंबर वन होगी। उन्होंने बताया कि यात्रा राज्य में 12 दिन बिताएगी और यह सभी वर्गों के लोगों की भागीदारी के साथ एक ऐतिहासिक यात्रा होगी।

बता दें कि कांग्रेस पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। फिलहाल ये यात्रा मध्य प्रदेश में है और 5 दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होगी। उससे पहले दोनों नेताओं का एक साथ आना पार्टी के लिए अच्छा संकेत है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट