करणपुर से विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन की सूचना से मुझे बेहद दुख हुआ है। श्री कुन्नर लंबे समय तक अस्वस्थ होते हुए भी अपने क्षेत्र में विकास काà¤
जानकारी के मुताबिक गुरमीत सिंह कुन्नर का लंबे समय से बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में उपचार चल रहा था। यहीं पर बुधवार की सुबह उनका निधन हुआ और फिर उनका परिवार अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को लेकर श्रीगंगानगर स्थित उनके पैतृक गांव के लिए रवाना हो गया है, क्योंकि गुरमीत सिंह कुन्नर इस बार भी करणपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे और अब उनका निधन हो गया है तो इस बार 25 नवंबर को अन्य सीटों के साथ इस सीट का चुनाव नहीं होगा। यानी अब 25 नवंबर को राजस्थान की 200 में से 199 विधानसभा सीटों पर ही मतदान होगा और चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।













