न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान सीएम: दलित महिला विधायक अनिता भदेल का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे ला सकती है भाजपा

राजस्थान में अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल का नाम भी सीएम रेस में चल रहा है। वह 2003 से लगातार अजमेर दक्षिण सीट से जीतती हुईं आ रही हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 12 Dec 2023 1:24:36

राजस्थान सीएम: दलित महिला विधायक अनिता भदेल का नाम मुख्यमंत्री के लिए आगे ला सकती है भाजपा

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा अपना मुख्यमंत्री चुनेगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री चुन लिया है और अब बारी राजस्थान की है। राजस्थान में कई बड़े नाम मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं लेकिन पार्टी के मध्यप्रदेश के फैसले के बाद लग रहा है कि यहां भी कोई चौंकाने वाला नाम सामने आ सकता है।

क्या सीएम बन सकती हैं अनिता भदेल?

राजस्थान में अजमेर दक्षिण से विधायक अनिता भदेल का नाम भी सीएम रेस में चल रहा है। वह 2003 से लगातार अजमेर दक्षिण सीट से जीतती हुईं आ रही हैं। माना जा रहा कि राजस्थान में अगर भाजपा वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री नहीं बनाती है तो अनिता भदेल पर पार्टी दांव लगा सकती है। मार्च में भाजपा विधायक अनिता भदेल को राजस्थान के 200 विधायकों में से सर्वश्रेष्ठ विधायक घोषित किया गया था। सूत्रों के अनुसार पार्टी में अनिता के नाम पर भी चर्चा हुई है। हालांकि आखिरी फैसला विधायक दल की बैठक में लिया जाएगा।

पांचवीं बार विधायक चुनी गई और एक बार मंत्री रहीं अनिता भदेल ने अपने क्षेत्रवासियों से लगाव बनाए रखा है। वह अपने पुराने भजनगंज स्थित मकान पर ही रोजाना जनसुनवाई करती हैं। लोगों में उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है और वह अपने क्षेत्र के लोगों के अलावा अन्य क्षेत्रों से आये लोगों की भी मदद करती रहती हैं।

माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश में ओबीसी मुख्यमंत्री चुनने के बाद राजस्थान में पार्टी दलित चेहरे पर दांव लगा सकती है। इससे पहले राजस्थान में भाजपा की ओर से वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं। ऐसे में पार्टी किसी महिला चेहरे पर ही दांव लगाएगी। वर्तमान में भाजपा की ओर से कोई महिला मुख्यमंत्री नहीं है। अनिता भदेल दलित समुदाय से आती हैं, आरएसएस से जुड़ी रही हैं और महिला भी हैं तो पार्टी उनका नाम आगे कर चौंका सकती है।

वसुंधरा का नाम अभी भी आगे

वैसे तो राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वर्तमान में सबसे बड़ी दावेदार हैं और वह सीएम पद की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। लेकिन जिस तरीके से भाजपा ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चुना है, उसके हिसाब से देखा जाए तो ऐसा लग रहा है कि पार्टी किसी ऐसे नेता को सीएम पद के लिए चुनेगी जो रेस में है ही नहीं।

सूत्र यह बताते हैं कि सीएम वही बनेगा जो 2024 में जीत की गारंटी देगा। 2024 लोकसभा चुनाव में करीब 5 महीने बचे हैं। ऐसे में पार्टी सारे जातिगत समीकरणों को भी ध्यान में रखेगी। राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए वसुंधरा राजे के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी, किरोड़ी लाल मीणा, बाबा बालकनाथ, राजेंद्र राठौड़ समेत कई बड़े नाम हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट